लाइव न्यूज़ :

हरियाणा चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, महिलाओं के लिए नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण, किसानों के लिए कर्ज माफी, समेत कई वादे

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: October 11, 2019 13:12 IST

Congress Manifesto: कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, इसमें पार्टी ने सभी वर्गों के लिए किए हैं वादे

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने जारी किया हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए घोषणापत्रकांग्रेस ने युवाओं, महिलाओं, बुर्जुर्गों समेत सभी वर्गों के लिए किए हैं वादे

कांग्रेस ने आगामी हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए अपना चुनावी घोषणापत्र शुक्रवार को जारी कर दिया।

चंडीगढ़ में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कांग्रेस का घोषणापत्र जारी करते हुए इसमें युवाओं, महिलाओं, बुर्जुगों और गरीब तबके से लेकर समाज के सभी वर्गों के लिए वादे किए हैं। 

महिलाओं को सरकारी, निजी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण

कांग्रेस द्वारा जारी घोषणापत्र में सरकारी और निजी नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है। साथ ही इस घोषणा पत्र में किसानों और गरीब लोगों के लिए कर्ज माफी का वादा किया गया है।

वहीं कांग्रेस ने हरियाणा में नशीली दवाओं के खतरे को रोकने के लिए एसटीएफ के गठन का वादा भी किया।

इसके अलावा पार्टी ने अपने घोषणापत्र में 300 यूनिट तक बिजली फ्री करने, बुजुर्गों के लिए 5100 रुपये महीने वृद्धावस्था पेंशन और पत्रकारों के लिए बस किराया और टोल टैक्स मुफ्त करने और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं जैसे कई वादे किए हैं।    

साथ ही  सत्तारूढ़ बीजेपी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपने घोषणापत्र में वादा किया कि कांग्रेस हरियाणा में भाजपा की अगुवाई वाली सरकार में हुये कथित घोटालों की जांच के लिए विशेष जांच पैनल का गठन करेगी।

कुमारी शैलजा ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं भूपिंदर सिंह हुड्डा और गुलाम नबी आजाद की मौजूदगी में घोषणापत्र जारी करते हुए बीजेपी को राज्य को बदहाल स्थिति में पहुंचाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस की कोशिश लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिली कड़ी हार के उबरते हुए राज्य में सत्ता में वापसी करने पर है। लोकसभा 2019 चुनावों में कांग्रेस राज्य की सभी 10 सीटों को गंवा बैठी थी। हरियाण विधानसभा चुनावों केलिए 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 24 अक्टूबर को मतगणना होगी।

टॅग्स :कांग्रेसहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन २०१९विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब