लाइव न्यूज़ :

हरीश रावत स्टिंग मामला: CBI को नहीं मिली पूर्व सीएम के खिलाफ FIR दर्ज करने की अनुमति, 1 अक्टूबर को होगी अगली सुनवाई

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 20, 2019 17:01 IST

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता के खिलाफ शुक्रवार (20 सितंबर) को नैनीताल हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में अदालत ने सीबीआई को प्राथमिकी दर्द करने की अनुमति नहीं दी।

Open in App
ठळक मुद्दे2016 के स्टिंग मामले को लेकर उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ शुक्रवार को नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।अदालत ने अभी सीबीआई को हरीश रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अनुमति नहीं दी है।

उत्तराखंज के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत के स्टिंग मामले को लेकर शुक्रवार (20 सितंबर) को नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई को हरीश रावत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की अनुमति नहीं दी। इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 1 अक्टूबर की तारीख मुकर्रर की गई है। 

पिछले महीने की 21 तारीख को सीबीआई ने अदालत को जानकारी दी थी कि हरीश रावत स्टिंग मामले की प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है और अब उसे एफआईआर दर्ज करने की अनुमति मिलनी चाहिए। सीबीआई ने पिछले 3 सितंबर को अदालत को यह जानकारी भी दी कि वह मामले में एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 

सीबीआई के सूत्रों से पता चला है कि जांच एजेंसी ने एक सीलबंद लिफाफे में हरीश रावत स्टिंग मामले से जुड़ी रिपोर्ट नैनीताल हाईकोर्ट को सौंपी है।

बता दें कि 2016 में एक निजी समाचार चैनल ने हरीश रावत का स्टिंग ऑपरेशन कर लिया था। स्टिंग में दावा किया गया था कि हरीश रावत सूबे में अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए कुछ विधायकों की खरीद-फरोख्त की बात कर रहे थे। स्टिंग सामने आने पर हंगामा कट गया था। उस दौरान कुछ कांग्रेसी विधायक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए थे, जिससे सत्तारूढ़ कांग्रेस पर संकट आ गया था। हालांकि, उच्च न्यायालय और फिर सर्वोच्च न्यायालय का रुख करने पर राज्य में फिर से हरीश रावत सरकार बहाल हो गई थी। 

रावत सरकार बहाल होने पहले कुछ दिन राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू रहा था। तब राज्यपाल ने केंद्र से सिफारिश की थी हरीश रावत स्टिंग मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से कराई जाए। हालांकि रावत सरकार की बहाली के बाद राज्यपाल की इस सिफारिश को वापस लेने का प्रयास किया गया लेकिन केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार राज्य कैबिनेट की मांग से सहमत नहीं हुई और सीबीआई की प्रारंभिक जारी रही। 

सीबीआई जांच के खिलाफ हरीश रावत ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। रावत की याचिका अदालत में अब भी लंबित है।  

टॅग्स :हरीश रावतकांग्रेसउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह