21 दिन की पैरोल पर आज जेल से रिहा होगा रेप का दोषी राम रहीम, रखी गई ये शर्त

By अनिल शर्मा | Published: February 7, 2022 01:15 PM2022-02-07T13:15:08+5:302022-02-07T13:26:45+5:30

राम रहीम 2017 के बाद से जेल में बंद है। डेरा प्रमुख को पहली बार जेल से छुट्टी मिली है। खबरों की मानें तो आज वह जेल से बाहर आ सकता है। 

gurmeet Ram Rahim will be released from jail on 21 days parole granted by haryana governmen | 21 दिन की पैरोल पर आज जेल से रिहा होगा रेप का दोषी राम रहीम, रखी गई ये शर्त

21 दिन की पैरोल पर आज जेल से रिहा होगा रेप का दोषी राम रहीम, रखी गई ये शर्त

Highlightsराम रहीम 2017 के बाद से जेल में बंद है। डेरा प्रमुख को पहली बार जेल से छुट्टी मिली हैराम रहीम का 21 दिन की फर्लो (छुट्टी) का आवेदन हरियाणा जेल विभाग मंजूर किया है

हरियाणाः रेप के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन का फर्लो मिला है। गुरमीत हरियाणा की रोहतक जेल में बंद है। राम रहीम को पंजाब में चुनाव से 13 दिन पहले जेल से छोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं। इसलिए इसको सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। 

राम रहीम 2017 के बाद से जेल में बंद है। डेरा प्रमुख को पहली बार जेल से छुट्टी मिली है। खबरों की मानें तो आज वह जेल से बाहर आ सकता है। सिरसा डेरा के प्रमुख राम रहीम का 21 दिन की फर्लो (छुट्टी) का आवेदन हरियाणा जेल विभाग मंजूर कर चुका है। रोहतक के कमिश्नर के दस्तखत के बाद उसे जेल से बाहर लाया जाएगा।

गौरतलब है कि हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दो दिन पहले अनपे एक बयान में कहा था कि  पैरोल लेना हर कैदी का अधिकार है। इसके बाद ही राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मंजूरी की खबर आई। रिपोर्ट के मुताबिक, पैरोल के दौरान एक कड़ी शर्त यह रखी गई कि वह 21 के 21 दिन पुलिस की निगरानी में रहेगा। उसका अधिकांश समय डेरे में ही व्यतीत होगा।

Web Title: gurmeet Ram Rahim will be released from jail on 21 days parole granted by haryana governmen

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे