ओडिशा के संबलपुर में गुप्तकाल के ईंट मिले

By भाषा | Published: August 18, 2021 06:40 PM2021-08-18T18:40:46+5:302021-08-18T18:40:46+5:30

Gupta period bricks found in Sambalpur, Odisha | ओडिशा के संबलपुर में गुप्तकाल के ईंट मिले

ओडिशा के संबलपुर में गुप्तकाल के ईंट मिले

ओडिशा के संबलपुर में शोधकर्ताओं के एक दल ने दीवार की संरचनाएं पाई हैं जिन्हें ईंटों के इस्तेमाल से पूर्व गुप्तकाल में बनवाया गया था। संबलपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा कराये गए अध्ययन में गुप्तकाल या उससे पहले के दौरान शहर में सभ्यता के संकेत मिले हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। वक्तव्य में कहा गया कि भारतीय कला एवं सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इंटैक) के सदस्यों द्वारा पहली बार इन ईंटों को देखा गया था जिसके बाद उन्होंने शोधकर्ताओं को इसकी सूचना दी। इसके बाद दल ने 15 अगस्त को पुरातात्विक स्थल का दौरा किया। इंटैक के सदस्य दीपक पांडा ने कहा कि माना जाता है कि बलराम देव नामक एक चौहान शासक ने संबलपुर क्षेत्र पर आधिपत्य किया और 1570 ईस्वी में अपना सार्वभौम राज्य स्थापित किया। पांडा ने कहा कि ईंटों के मिलने से संकेत मिलता है कि चौहान के शासन से बहुत पहले से संबलपुर में शहरीकरण हुआ होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gupta period bricks found in Sambalpur, Odisha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे