लाइव न्यूज़ :

राजस्थानः गुर्जर आंदोलन से वसुंधरा सरकार के फूले हाथ-पांव, 167 गांवों में इंटरनेट बैन और धारा 144 लागू

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 15, 2018 08:34 IST

अन्य पिछड़ा वर्ग में से पांच प्रतिशत की आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जर समाज के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच सोमवार रात तक कई दौर की मैराथन बैठक हुई।

Open in App

जयपुर, 15 मईः राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जरों ने एक बार फिर सरकार के सामने समस्या खड़ी कर दी है। गुर्जर समुदाय आंदोलन की तैयारी में हैं, जिस पर आज फैसला लिया जा सकता है। आंदोलन की सुगबुगाहट के बाद राजस्थान की वसुंधरा राजे सरकार के हाथ पांव फूलने लगे हैं। उसने आनन-फानन में  रेलवे को सतर्क करते हुए बड़े पैमाने पर सुरक्षा बल के इंतजाम किए हैं।

आंदोलन की बात सामने आने के बाद भरतपुर की 80 पंचायतों के 167 गांवों में इंटरनेट सेवाओं पर 15 मई की शाम तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। इधर, अन्य पिछड़ा वर्ग में से पांच प्रतिशत की आरक्षण की मांग कर रहे गुर्जर समाज के प्रतिनिधिमंडल और सरकार के बीच सोमवार रात तक कई दौर की मैराथन बैठक हुई।

सचिवालय में चली पांच घंटे की कई दौर की बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि चर्चा सकारात्मक रही। उन्होंने कहा कि गुर्जर प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चा सकारात्मक रही और कई मुद्दों पर समाधान निकाला गया। अगली बैठक गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला के साथ होगी।

गुर्जर संघर्ष समिति के प्रवक्ता हिम्मत सिंह ने कहा कि प्रस्ताव को मंगलवार को भरतपुर के बयाना कस्बे में होने वाली समाज की महापंचायत के समक्ष आगे की रणनीति पर निर्णय लेने के लिये रखा जायेगा। आरक्षण की मांग को लेकर आज से शुरू होने वाले गुर्जर आंदोलन को देखते हुए राजस्थान के भरतपुर में सुरक्षा के कडे़ बंदोबस्त किये गये हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिये पुलिस ने आरएसी की छह कम्पनियां मांगी है। भरतपुर के संभागीय आयुक्त सुबीर सिंह ने बताया कि पूरे भरतपुर जिलें में 31 मई तक निषेधाज्ञा 144 लागू की है और बयाना कस्बे में महापंचायत को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की मांग की गयी है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिये छह आरएसी की कम्पनियां मांगी गई हैं।

गुर्जर नेता किरोड़ी सिंह बैंसला ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि सरकार के साथ गुर्जर प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बारे में आज होने वाली समाज की बैठक में चर्चा करके आगे की रणनीति तय की जायेगी। इससे पूर्व सोमवार को दिन में समाज के सभी नेताओं ने भरतपुर में आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की।

पिछले वर्ष गुर्जर और अन्य जातियों को पांच प्रतिशत आरक्षण देने के लिये अक्टूबर में राजस्थान विधानसभा में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण को 21 प्रतिशत से बढ़ाकर 26 प्रतिशत संबंधी एक बिल पास किया था। हालांकि उच्च न्यायालय ने बिल पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी कि इससे आरक्षण सीमा बढ़कर 54 प्रतिशत हो जायेगी। उसके बाद उच्चतम न्यायालय ने भी राज्य सरकार को आरक्षण सीमा 50 प्रतिशत को पार नहीं करने के निर्देश दिये थे।(खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :राजस्थान सरकारइंटरनेट पर पाबंदीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए