गुजरात में भीषण सड़क हादसाः ओवरटेक करने की कोशिश में बस ने ट्रेलर को पीछे से मारी टक्कर, 6 लोगों की मौत, 15 गंभीर रूप से घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 18, 2022 10:28 AM2022-10-18T10:28:06+5:302022-10-18T10:46:12+5:30
पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब लग्ज़री बस राजस्थान से सूरत (गुजरात) की ओर जा रही थी। पाणीगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर ‘ओवरटेक’ करने की कोशिश में बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी।
वडोदरा (गुजरात), 18 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के वडोदरा शहर की बहारी सीमा पर अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक बस के ट्रेलर (मालवहन के लिये इस्तेमाल होने वाला ट्रक) से टकराने से छह लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 15 अन्य लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे हुआ, जब लग्ज़री बस राजस्थान से सूरत (गुजरात) की ओर जा रही थी। पाणीगेट थाने के एक अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर ‘ओवरटेक’ करने की कोशिश में बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। पुलिस उपायुक्त (जोन-3) यशपाल जगनिया ने बताया कि हादसे में छह यात्रियों की जान चली गई, जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए।
वडोदरा के कपूराई ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी बस और ट्रेलर ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है: डॉ वी.एल. तिवारी, MLO, SSG अस्पताल, गुजरात pic.twitter.com/b92rav3HAm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 18, 2022
उन्होंने कहा, ‘‘चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।’’ पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्चा, एक महिला और चार पुरुष हैं। MLO, SSG अस्पताल के डॉक्टर वी.एल. तिवारी ने कहा कि 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाषा इनपुट के साथ