गुजरात: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में आप को बताया 'वोट कटवा मशीन', कहा- पंजाब और गुजरात की तुलना नहीं कर सकते

By विशाल कुमार | Published: March 12, 2022 10:32 AM2022-03-12T10:32:00+5:302022-03-12T10:35:29+5:30

गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रघु शर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आप पंजाब और गुजरात की तुलना नहीं कर सकते। गुजरात के राजनीतिक हालात में कांग्रेस बनाम भाजपा होगी। लोग समझते हैं कि हर राज्य में स्थिति अलग होती है।

gujarat state congress president accused the aap of vote cutting machine | गुजरात: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में आप को बताया 'वोट कटवा मशीन', कहा- पंजाब और गुजरात की तुलना नहीं कर सकते

गुजरात: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य में आप को बताया 'वोट कटवा मशीन', कहा- पंजाब और गुजरात की तुलना नहीं कर सकते

Highlightsगुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रघु शर्मा ने आरोप लगाया कि आप केवल चुनाव के लिए आती है।उन्होंने कहा कि आप के लोगों ने निगम चुनाव जीता, लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए। पंजाब में कांग्रेस को चारों खाने चित्त करने के बाद जहां आप के हौंसले बुलंद हैं।

वडोदरा: पंजाब में कांग्रेस को चारों खाने चित्त करने के बाद जहां आम आदमी पार्टी (आप) के हौंसले बुलंद हैं और उसकी नजर साल के अंत में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों पर है तो दूसरी तरफ कांग्रेस की गुजरात इकाई ने राज्य में आप को 'वोट कटवा मशीन' करार दिया है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष रघु शर्मा ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि आप पंजाब और गुजरात की तुलना नहीं कर सकते। गुजरात के राजनीतिक हालात में कांग्रेस बनाम भाजपा होगी। लोग समझते हैं कि हर राज्य में स्थिति अलग होती है।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आप केवल चुनाव के लिए आती है, वहां (गुजरात में) मुख्य विपक्षी दल केवल कांग्रेस ही रहता है। आप गुजरात में वोट काटने की मशीन है। सूरत का उदाहरण हमारे सामने है। आप के लोगों ने निगम चुनाव जीता, लेकिन बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए अपना समर्थन दोहराते हुए रघु शर्मा ने कहा कि आज पूरे देश में अगर कोई भाजपा से लड़ रहा है तो राहुल गांधी कर रहे हैं, वो भी मुखर होकर। असल बात तो मुद्दों के आधार पर लोगों की लड़ाई लड़ना है। यही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कर रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि हाल ही में एक बैठक हुई थी और गुजरात चुनाव के लिए पार्टी के लिए रणनीति तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि हमारा ध्यान बूथ मजबूत करने पर है। अभी हमारे वरिष्ठ नेता सांगठनिक समीक्षा के लिए गए हैं तो मार्च के महीने में हर जिले में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा।

शर्मा ने कहा कि अप्रैल में बूथ स्तर पर प्रशिक्षण कराएंगे। फिर हम अपने नेताओं राहुल जी और प्रियंका जी के दौरे के कार्यक्रम को अंतिम रूप देंगे।

Web Title: gujarat state congress president accused the aap of vote cutting machine

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे