लाइव न्यूज़ :

विकास के ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ से ‘गुजरात मॉडल’ काफी पीछे छूटा : बघेल

By भाषा | Updated: December 14, 2021 14:09 IST

Open in App

रायपुर, 14 दिसंबर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कहा कि विकास के ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ से ‘गुजरात मॉडल’ काफी पीछे छूट गया है।

राज्य में मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार के इस महीने की 17 तारीख को तीन वर्ष पूरे होने वाले हैं, जिसके उपलक्ष्य में मंगलवार को राजधानी रायपुर में ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन किया गया।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर में मंगलवार सुबह आयोजित दौड़ को लेकर लोग उत्साहित नजर आए। छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और गर्व के लिए आयोजित इस दौड़ में हर आयु श्रेणी के 20 हजार से अधिक धावक शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सुबह सात बजे गांधी उद्यान चौक से दौड़ को हरी झंडी दिखाई।

बघेल ने इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हमने जो नया छत्तीसगढ़ गढ़ने का संकल्प लिया था, उसे पूरा करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। तीन साल में ही छत्तीसगढ़ ने देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान कायम की है। छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा आज पूरे देश में है। हमने विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल से गुजरात मॉडल को काफी पीछे छोड़ दिया है।’’

उन्होंने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ समता और आर्थिक समानता लाने वाला मॉडल है। समाज के गरीब, किसान, आदिवासी, महिला, युवा और सभी समुदाय के लोगों की बेहतरी के लिए काम किया जा रहा है। महामारी के दौरान भी विकास का काम जारी रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता के मामले में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में अपनी एक अलग पहचान कायम की है। छत्तीसगढ़ राज्य को बीते तीन वर्षों से देश में स्वच्छतम राज्य का पुरस्कार मिला है। इस साल छत्तीसगढ़ ने स्वच्छता के क्षेत्र में 67 पुरस्कार हासिल किए हैं। राज्य की योजनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि धावकों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री भी इस दौड़ में शामिल हुए। जनसंपर्क विभाग और खेल तथा युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित पांच किलोमीटर की यह दौड़ तीन श्रेणी में हुई। प्रथम श्रेणी में 14 वर्ष से कम उम्र के बालक तथा बालिकाओं ने, दूसरी श्रेणी में 14 वर्ष से 60 वर्ष तक की उम्र के महिला और पुरूषों ने तथा तृतीय श्रेणी में 60 वर्ष से अधिक के उम्र के धावकों ने हिस्सा लिया।

उन्होंने बताया कि प्रथम श्रेणी में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह द्वितीय श्रेणी में प्रथम स्थान से लेकर दशम स्थान तक के पुरुष और महिला धावकों को तथा तृतीय श्रेणी में प्रथम से लेकर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ नेता तथा अधिकारी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए