गुजरात: आम आदमी पार्टी के पांच और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए, आप ने पार्टी को तोड़ने का आरोप लगाया
By विशाल कुमार | Published: January 21, 2022 09:48 AM2022-01-21T09:48:51+5:302022-01-21T09:50:18+5:30
एपी उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज दारजी, आप गांधीनगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सावित्री शर्मा, आप के मनसा तालुका सचिव प्रवीण ठाकोर, मनासा तालुका के उपाध्यक्ष अजयसिंह चावड़ा और मनासा तालुका के सह सचिव पंकज कुमार परमार कोबा में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए।
अहमदाबाद:गुजरात की राजनीति में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही आम आदमी पार्टी (आप) गुरुवार को तब एक और बड़ा झटका लगा जब दो वरिष्ठ नेताओं के बाद पांच अन्य कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। कुछ दिन पहले आप की गुजरात ईकाई के दो वरिष्ठ नेताओं विजय सुवाड़ा और महेश सवानी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
एपी उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज दारजी, आप गांधीनगर महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सावित्री शर्मा, आप के मनसा तालुका सचिव प्रवीण ठाकोर, मनासा तालुका के उपाध्यक्ष अजयसिंह चावड़ा और मनासा तालुका के सह सचिव पंकज कुमार परमार कोबा में पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हुए। गुरुवार को गांधीनगर के गुजरात भाजपा महासचिव प्रदीप सिंह वाघेला की मौजूदगी में नए लोग पार्टी में शामिल हुए।
इस दौरान वघेला ने कहा कि आप देश में अराजकता फैलाकर जनता को गुमराह करना चाहती है। हाल ही में हुए गांधीनगर नगर निगम चुनाव के दौरान जनता ने आप के अराजकतावादी तत्वों को नकार दिया था।
बता दें कि, आप की गुजरात इकाई ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि भाजपा ‘‘दबाव की रणनीति और प्रलोभन’’ के माध्यम से उसे तोड़ने की कोशिश कर रही है।