गुजरात चुनाव से पहले पूर्व सीएम के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला भाजपा छोड़कर फिर कांग्रेस में हुए शामिल, घर वापसी के बाद बीजेपी पर साधा निशाना

By अनिल शर्मा | Published: October 28, 2022 04:01 PM2022-10-28T16:01:31+5:302022-10-28T16:05:39+5:30

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने स्टेट यूनिट के कार्यालय में महेंद्र सिंह वाघेला का पार्टी में स्वागत किया। घर वापसी के बाद महेंद्र वाघेला ने कहा कि मैं नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहता हूं।

Gujarat elections former CM's son Mahendra Singh Vaghela left BJP and joined Congress again said never been comfortable in BJP | गुजरात चुनाव से पहले पूर्व सीएम के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला भाजपा छोड़कर फिर कांग्रेस में हुए शामिल, घर वापसी के बाद बीजेपी पर साधा निशाना

गुजरात चुनाव से पहले पूर्व सीएम के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला भाजपा छोड़कर फिर कांग्रेस में हुए शामिल, घर वापसी के बाद बीजेपी पर साधा निशाना

Highlights महेंद्र साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर पिता के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।महेंद्र वाघेला ने कहा कि मैं नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहता हूं। उन्होंने कहा, मैं कभी भी बीजेपी में सहज नहीं था हालांकि मैं भाजपा में शामिल हो गया था।

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव से पहले प्रदेश के पूर्व मुख्यमत्री शंकर सिंह वाघेला के बेटे महेंद्र सिंह वाघेला दोबारा कांग्रेस में शामिल हो गए। गौरतलब है कि गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा का चुनाव होना है। महेंद्र साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर पिता के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। उस समय वह बयाद के विधायक थे।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने स्टेट यूनिट के कार्यालय में महेंद्र सिंह वाघेला का पार्टी में स्वागत किया। घर वापसी के बाद महेंद्र वाघेला ने कहा कि मैं नफरत की राजनीति के खिलाफ लड़ना चाहता हूं। उन्होंने कहा, मैं कभी भी बीजेपी में सहज नहीं था। हालांकि मैं भाजपा में शामिल हो गया था।

बकौल महेंंद्र- पिछले पांच वर्षों में मैंने कभी भी पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लिया। अब मैं कांग्रेस में वापस आ गया हूं, और पार्टी के लिए काम करूंगा। वाघेला ने कहा कि न तो कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिबद्धता थी, न ही उन्होंने कोई मांग की है। महेंद्र सिंह वाघेला ने कहा कि जो भी कार्य सौंपा जाएगा उसे प्रसन्नता पूर्वक करेंगे। इस दौरान कहा कि उन्होंने लगभग 27 वर्षो तक कांग्रेस और पार्टी के नेताओं के लिए काम किया है और एक बार फिर उनके साथ अच्छा काम करेंगे।

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह वाघेला के पिता शंकर सिंह वाघेला ने पिछले दिनों कहा था कि राज्य विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी कहें तो वह पार्टी में फिर से शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस में वापसी के संकेत से जुड़े अपने एक हालिया बयान के बारे में पूछे जाने पर 82 वर्षीय वाघेला ने कहा था- ‘‘मैंने कहा कि अगर पार्टी, सोनिया जी और राहुल जी को दिलचस्पी है, तो फिर बात होगी। मैंने अपनी इच्छा के तौर पर यह बात कही। अगर वो मिलते हैं, तो बात होगी कि उनके मन में क्या है और मैं क्या कहना चाहता हूं।’’

Web Title: Gujarat elections former CM's son Mahendra Singh Vaghela left BJP and joined Congress again said never been comfortable in BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे