लाइव न्यूज़ :

गुजरात में 'घटिया स्तर की राजनीतिक चर्चा' की वजह से BJP की सीटें हुईं कमः शाह

By IANS | Updated: December 18, 2017 20:38 IST

अमित शाह ने कहा कि गुजरात में भाजपा की जीत वंशवाद व तुष्टिकरण पर विकास की राजनीति की जीत है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि गुजरात में भाजपा की जीत वंशवाद व तुष्टिकरण पर विकास की राजनीति की जीत है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत 'स्पष्ट' है। गुजरात में भाजपा की सीटें कम होने के सवाल पर उन्होंने इtसके लिए 'जाति की राजनीति' और 'घटिया स्तर की राजनीतिक चर्चा' को जिम्मेदार बताया। उन्होंने यह भी कहा कि सीटें कम होने के कारणों के लिए बैठक की जाएगी। 

शाह ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के स्तर को नीचे गिराया, जिस वजह से हमारी सीटें कम हुईं, लेकिन हमने पिछले बार के मुकाबले ज्यादा मत प्रतिशत प्राप्त किए।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 में, भाजपा ने 47.8 प्रतिशत मत प्राप्त किया था, जबकि इस बार 49.10 प्रतिशत मत प्राप्त किया है। हमने 1.25 प्रतिशत ज्यादा मत हासिल किए। हम सरकार बनाने जा रहे हैं और हमारा मत प्रतिशत भी बढ़ा है। वर्ष 1990 से भाजपा गुजरात में कोई भी चुनाव नहीं हारी है और पार्टी राज्य में छठी बार सरकार बनाने जा रही है। जातिवाद, वंशवाद व तुष्टिकरण की राजनीति समाप्त हो गई। यह प्रदर्शन आधारित राजनीति के नए युग की शुरुआत है।

उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास करता हूं, 70 वर्षों बाद लोकतंत्र का चेहरा बदल रहा है। गुजरात चुनाव के दौरान चर्चा का स्तर गिराने के लिए कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह इससे कुछ सबक सीखेंगे तो 2019 लोकसभा चुनाव एक बेहतर माहौल में हो सकेगा।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर लगे आरोपों पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्या हम ईवीएम को बदल सकते हैं? यह सरकार के हाथ में नहीं है, इसका संचालन चुनाव आयोग करता है।

वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने सोमवार को कहा कि राज्य के लोगों ने कांग्रेस की विभाजकारी व जातीय राजनीति को खारिज कर दिया और बीजेपी के विकास मॉडल को वोट दिया। पार्टी का संसदीय बोर्ड मुख्यमंत्री के उम्मीदवार का फैसला करेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों ने भाजपा के विकास मॉडल को वोट दिया है। इसी वजह से बीते 22 सालों में सत्ता में रहने के बाद वह लगातार छठे कार्यकाल में सत्ता में आने में समर्थ हुई। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री के लिए घटिया शब्दों का इस्तेमाल किया और राज्य के माहौल को दूषित किया, लेकिन राज्य के लोगों ने मोदी की नीतियों में निष्ठा जताई।

टॅग्स :अमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए