लाइव न्यूज़ :

गुजरात चुनाव: भाजपा ने 12 और बागियों को निलंबित किया, टिकट नहीं मिलने पर बतौर निर्दलीय उतरे थे मैदान में

By विनीत कुमार | Updated: November 23, 2022 10:35 IST

गुजरात में भाजपा ने अपने 12 और नेताओं पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इससे पहले पार्टी ने 7 नेताओं पर कार्रवाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने गुजरात में बागी रवैया अपनाने के लिए अपने 12 नेताओं को निलंबित किया।पार्टी से टिकट नहीं मिलने के बाद इन नेताओं ने बतौर निर्दलीय नामांकन भरा था।निलंबित नेताओं में वाघोडिया (वडोदरा जिले) के मौजूदा विधायक मधु श्रीवास्तव भी शामिल हैं।

सूरत: गुजरात चुनाव के बीच भाजपा ने राज्य में अपने 12 और नेताओं को निलंबित कर दिया है। भाजपा ने इन नेताओं के खिलाफ बागी रवैया अपनाने के लिए कार्रवाई की है। दरअसल, पार्टी से चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने की वजह से इन सभी ने बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर दिया था। इसके बाद इन पर पार्टी की ओर से कार्रवाई की गई है।

गुजरात चुनाव का बिगुल बजने के बाद ये दूसरी ऐसी लिस्ट है जिन पर भाजपा ने कार्रवाई की है। इससे पहले पार्टी ने रविवार को सात बागियों को निलंबित किया था। पार्टी ने इन पर कार्रवाई करते हुए सभी को 6 साल के लिए निलंबित किया है।

भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के पांच दिसंबर के दूसरे चरण की सीटों पर पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 12 नेताओं को गुजरात भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल द्वारा निलंबित किया गया है। 

भाजपा ने इन नेताओं को किया निलंबित

दूसरे चरण में जिन 93 सीटों पर मतदान होना है, उसके लिए नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 21 नवंबर थी। भाजपा के किसी भी बागी ने अपना नाम वापस नहीं लिया जिसके बाद उन्हें पार्टी की ओर से अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ा। ये नेता अब उत्तर और मध्य गुजरात की 11 सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। 

इन नेताओं में वाघोडिया (वडोदरा जिले) के मौजूदा विधायक मधु श्रीवास्तव शामिल हैं। साथ ही पाडरा के पूर्व विधायक दीनू पटेल और बायड के पूर्व विधायक धवलसिंह जाला भी उन 12 व्यक्तियों में शामिल हैं जिन्हें पार्टी ने दंडित किया है। 

अन्य नेताओं में कुलदीपसिंह राउल (सावली), खाटूभाई पागी (शेहरा), एस एम खांट (लूनावाडा), जे पी पटेल (लूनावाड़ा), रमेश जाला (उमरेठ), अमरशी जाला (खंभात), रामसिंह ठाकोर (खेरालू), मावजी देसाई (धनेरा) और लेबजी ठाकोर (डीसा निर्वाचन क्षेत्र) शामिल हैं। 

(पीटीआई इनपुट)

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022भारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony LIVE: नायब सिंह सैनी ने ली CM पद की शपथ, दूसरी बार बने हरियाणा के मुख्यमंत्री

भारतNayab Singh Saini Oath Ceremony: नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में लेंगे सीएम पद की शपथ, जानें इससे जुड़ी 10 अहम बातें

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया