गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने ट्विटर प्रोफाइल से अपना पदनाम, पार्टी का चुनाव चिह्न हटाया, जानें कारण

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 2, 2022 07:48 PM2022-05-02T19:48:12+5:302022-05-02T19:49:31+5:30

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा था कि वह राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नहीं बल्कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व से नाखुश हैं।

Gujarat Congress working president Hardik Patel removes party's name from his Twitter bio rahul gandhi sonia gandhi | गुजरात विधानसभा चुनाव 2022ः कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने ट्विटर प्रोफाइल से अपना पदनाम, पार्टी का चुनाव चिह्न हटाया, जानें कारण

कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष पटेल ने यह भी कहा कि उन्हें ‘‘हिन्दू होने पर गर्व है।’’ (file photo)

Highlightsआप नेता गोपाल इटालिया ने कहा कि हार्दिक पटेल अपने दम पर नेता बनकर उभरे हैं। आप की गुजरात इकाई में हार्दिक जैसे नेताओं की जरूरत है।हार्दिक पटेल आरक्षण आंदोलन का हिस्सा बनने के बाद राजनीतिक परिदृश्य में उभरे थे।

अहमदाबादः कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की अटकलों के बीच सोमवार को अपने ट्विटर प्रोफाइल से अपना पदनाम और पार्टी का चुनाव चिह्न ‘हाथ’ हटा दिया।

पटेल ने कुछ दिन पहले पार्टी के राज्य नेतृत्व की कार्यशैली को लेकर नाखुशी जताई थी। गुजरात में नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण के लिए पाटीदार समुदाय के आंदोलन की अगुवाई करने वाले पटेल ने ट्विटर पर अपने नए प्रोफाइल में खुद को ‘‘गौरवान्वित भारतीय देशभक्त’’ बताया है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले हार्दिक पटेल ने ‘फैसला लेने की क्षमता’ के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की तारीफ की और कहा कि विपक्षी दल (कांग्रेस) की प्रदेश इकाई नेतृत्व में इसका (निर्णय लेने की क्षमता का) अभाव है। कांग्रेस की गुजरात इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष पटेल ने यह भी कहा कि उन्हें ‘‘हिन्दू होने पर गर्व है।’’

गुजरात कांग्रेस ने मतभेदों को सुलझाने के लिए अपने कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को बातचीत का आमंत्रण दिया था। गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के प्रमुख जगदीश ठाकोर ने जानकारी दी। पटेल ने हाल ही में सार्वजनिक तौर पर पार्टी के खिलाफ नाराजगी जताते हुए गुजरात में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की सराहना की थी। पटेल कांग्रेस के राज्य नेतृत्व से नाराज हैं और गुजरात में पार्टी की कार्यप्रणाली पर सार्वजनिक रूप से अपनी नाखुशी व्यक्त करते रहे हैं। गुजरात में साल अंत तक विधानसभा चुनाव होना है।

Web Title: Gujarat Congress working president Hardik Patel removes party's name from his Twitter bio rahul gandhi sonia gandhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे