Gujarat AAP MLA: आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल, गुजरात में सीएम केजरीवाल को झटका

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 13, 2023 02:12 PM2023-12-13T14:12:23+5:302023-12-13T14:13:14+5:30

Gujarat AAP MLA: गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक भूपेंद्र भयानी ने बुधवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस घटनाक्रम को आप के लिए एक झटका माना जा रहा है।

Gujarat AAP MLA Bhupendra Bhayani resigns, to join BJP shock to delhi CM arvind Kejriwal | Gujarat AAP MLA: आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने दिया इस्तीफा, भाजपा में होंगे शामिल, गुजरात में सीएम केजरीवाल को झटका

file photo

Highlightsविधानसभा चुनाव के बमुश्किल एक साल बाद पद से इस्तीफा दे दिया।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। जूनागढ़ में अपने पैतृक गांव भेसन में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की थी।

Gujarat AAP MLA: गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। पांच विधायकों में से एक भूपेन्द्र भयानी ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे। भयानी जूनागढ़ जिले के विसावदर निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे और विधानसभा चुनाव के बमुश्किल एक साल बाद पद से इस्तीफा दे दिया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका लगा है। पिछले साल दिसंबर में यह संकेत देने के बाद कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। भयानी ने जूनागढ़ में अपने पैतृक गांव भेसन में एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की थी। बुधवार को भयानी ने गुजरात विधानसभा परिसर में स्पीकर शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

भयानी राज्य विधानसभा में जूनागढ़ के विसावडर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक अधिकारी ने बताया कि विधायक भयानी ने गांधीनगर में सुबह गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा। सोशल मीडिया पर जारी उनके इस्तीफे की प्रति के मुताबिक भयानी ने कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफा दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस फैसले के पीछे किसी कारण का उल्लेख नहीं किया।

गुजरात विधानसभा के सचिव डी एम पटेल ने कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष ने भयानी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’’ भयानी पिछले साल विधानसभा चुनाव में चुने गए आम आदमी पार्टी (आप) के पांच विधायकों में से एक थे। इस चुनाव में 182 सदस्यीय विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 156 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया था। यह पहली बार था जब आप ने इस विधानसभा चुनाव में कोई सीट हासिल की थी।

Web Title: Gujarat AAP MLA Bhupendra Bhayani resigns, to join BJP shock to delhi CM arvind Kejriwal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे