लाइव न्यूज़ :

इंदौर की कंपनी पर GST और आयकर अधिकारियों ने मारे छापे, पकड़ी गई कर चोरी

By भाषा | Updated: July 4, 2019 05:51 IST

एक सूचना के आधार पर जीएसटी अधिकारियों ने 26 जून को इस कंपनी के परिसरों पर छापेमारी की। सूत्रों ने कहा कि यह एक जाली कंपनी है जिसे मुख्य रूप से फर्जी चालान या बीजक जारी करने और धोखाधड़ी से इनपुट कर क्रेडिट देने के लिए शुरू किया गया। यह कंपनी बिना चालान जारी किए विभिन्न आकार के पेपर बेचती है।

Open in App

जीएसटी और आयकर अधिकारियों ने इंदौर की कंपनी पेपर ट्रेड लिंक्स प्राइवेट लि. पर संयुक्त रूप से छापेमारी की। इस दौरान 1.25 करोड़ रुपये की जीएसटी की चोरी पकड़ में आई। साथ ही पिछले कुछ माह के दौरान कंपनी द्वारा बैंक खातों में 30 करोड़ रुपये नकद जमा कराने का भी पता चला है। सूत्रों ने बताया, एक सूचना के आधार पर जीएसटी अधिकारियों ने 26 जून को इस कंपनी के परिसरों पर छापेमारी की।

सूत्रों ने कहा कि यह एक जाली कंपनी है जिसे मुख्य रूप से फर्जी चालान या बीजक जारी करने और धोखाधड़ी से इनपुट कर क्रेडिट देने के लिए शुरू किया गया। यह कंपनी बिना चालान जारी किए विभिन्न आकार के पेपर बेचती है।

साथ ही यह आपूर्ति पर जीएसटी का भुगतान भी नहीं करती है। तलाशी अभियान के दौरान कर अधिकारियों को कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले। इसमें कंपनी द्वारा रखा गया एक समानान्तर रिकार्ड और बिना कर चालान के आपूर्ति चालान शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कंपनी ने कर चोरी की बात स्वीकार की। जीएसटी अधिकारियों को जांच के दौरान 1.09 करोड़ रुपये नकद मिले और उन्होंने इसकी जानकारी आयकर अधिकारियों को दी। जांच के दौरान आयकर अधिकारियों ने पाया कि कंपनी ने पिछले कुछ माह के दौरान बैंक खातों में 30 करोड़ रुपये जमा कराए हैं। अब कंपनी के पिछले वर्षों के आयकर रिटर्न की भी जांच की जा रही है। 

टॅग्स :आयकरजीएसटीमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारTDS Rules Change 2026: सीनियर सिटीजन्स के लिए अब जरूरी हुआ नया फॉर्म, जानें क्या है खास

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत