GSEB SSC Result 2018: इंतजार खत्म, आज घोषित होंगे गुजरात बोर्ड 10वीं के नतीजे, यहां करें चेक

By धीरज पाल | Published: May 28, 2018 07:24 AM2018-05-28T07:24:40+5:302018-05-28T07:24:40+5:30

GSEB SSC Result 2018: गुजरात बोर्ड (Gujarat Board Result 2018) का गठन 'गुजरात माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1972 के तहत किया गया था। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) राज्य सरकार की एक शैक्षिक बोर्ड है जो राज्य की माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा  के कार्यों का संचालन करता है।

GSEB SSC Result 2018: Gujarat Class 10th Board Result 2018 today on gseb. org at 8am | GSEB SSC Result 2018: इंतजार खत्म, आज घोषित होंगे गुजरात बोर्ड 10वीं के नतीजे, यहां करें चेक

GSEB SSC Result 2018 | Gujarat Board class 10 Result 2018

अहमदाबाद, 28 मई: गुजरात बोर्ड (Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board) कक्षा 10वीं (Gujarat Board class 10 Result 2018) के छात्रों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है।  अब उन्हें रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। यह इंतजार आज खत्म हो जाएगा। दरअसल, गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSEB) आज कक्षा 10वीं (GSEB SSC Result 2018) के नतीजे जारी करेगा। सुबह 8 बजे रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड (Gujarat Board Result 2018) की ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर चेक कर सकते हैं।  बता दें कि इस साल गुजरात बोर्ड 10वीं (Gujarat Board SSC Result 2018) की परीक्षाओं में लगभग 11 लाख से अधिक छात्र शामिल थे। कुछ दिन बाद 12वीं के नतीजे की तारीख तय नहीं की है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर सकती है। 

GSEB Gujarat SSC Board Result 2018 का रिजल्ट ऐसे करें चेक 

1. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jgseb.org को लॉग इन कर लें। 
2. उसके बाद कक्षा 10वीं (GSEB Gujarat Board 10th (SSC) Results 2018) के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रोल नम्‍बर और रजिस्‍ट्रेशन नम्‍बर दर्ज करें।
4. सब्मिट का बटन दबाने के बाद आपका रिजल्‍ट पेज पर आ जाएगा।   

पिछले साल इतने छात्र हुए पास

बता दें कि पिछले साल यानी 2017 जीएसईबी कक्षा 10वीं/SSC के परिणाम 29 मई को घोषित किया गया था। इस वर्ष करीब 8 लाख छात्रों ने जीएसईबी एसएससी परीक्षा में शामिल थे। बोर्ड के 10वीं/SSC की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू हुई थी जो 23 मार्च तक चलीं थी। रिपोट्स के मुताबिक पिछले साल लगभग 7 लाख 75 हजार से अधिक छात्र गुजरात बोर्ड एसएससी परीक्षा दिये थे और इसमें लगभग 5 लाख 27 हजार से अधिक छात्र पास हुए थे। यानी 68.24% फीसदी छात्र पास हुए थे। 

गुजरात बोर्ड के बारे में जानें- 

गुजरात बोर्ड का गठन 'गुजरात माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1972 के तहत किया गया था। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) राज्य सरकार की एक शैक्षिक बोर्ड है जो राज्य की माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा  के कार्यों के संचालित करता है। बोर्ड की मुख्य जिम्मेदारियों में शिक्षाविद, परीक्षाएं और अनुसंधान और विकास शामिल हैं। बोर्ड गुजरात राज्य में उच्च माध्यमिक और माध्यमिक विद्यालयों के पंजीकरण और प्रशासन के लिए जिम्मेदार है। गुजरात राज्य में यह बहुत लोकप्रिय बोर्ड है। यह राज्य स्तरीय परीक्षा आयोजित करता है। 


 

English summary :
GSEB Gujarat Board SSC Result 2018: Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board will declare GSEB class 10th also known as SSC Result 2018 today on 28 May at it's official website gseb.org. Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board students can have a sign of relief soon and plan for their future endeavours as Gujarat Secondary and Higher Secondary Education Board/GSEB is going to declare Gujarat board class 10th also know as GSEB SSC results 2018 on 28th May and can view their board results 2018 of class 10th on GSEB official website gseb.org.


Web Title: GSEB SSC Result 2018: Gujarat Class 10th Board Result 2018 today on gseb. org at 8am

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे