GSEB SSC, HSC Result 2022: गुजरात बोर्ड के 10वीं और 12वीं कॉमर्स परीक्षा के नतीजे हो गए है जारी, यहां जानें कैसे करें अपना रिजल्ट चेक

By आजाद खान | Published: June 4, 2022 09:14 AM2022-06-04T09:14:26+5:302022-06-04T09:42:25+5:30

GSEB SSC, HSC Result 2022: गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के 10वीं और 12वीं कॉमर्स परीक्षा के रिजल्ट आज जारी हो गए है। छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा।

GSEB SSC HSC Result 2022 Gujarat Board 10th 12th commerce exam results are out know here how check gseb.org | GSEB SSC, HSC Result 2022: गुजरात बोर्ड के 10वीं और 12वीं कॉमर्स परीक्षा के नतीजे हो गए है जारी, यहां जानें कैसे करें अपना रिजल्ट चेक

GSEB SSC, HSC Result 2022: गुजरात बोर्ड के 10वीं और 12वीं कॉमर्स परीक्षा के नतीजे हो गए है जारी, यहां जानें कैसे करें अपना रिजल्ट चेक

Highlightsगुजरात बोर्ड के 10वीं और 12वीं कॉमर्स परीक्षा के परिणाम आज जारी हो गए है। इसके जारी होने की खबर गुजरात के शिक्षा मंत्री ने पहली ही दे दी थी।यह परीक्षा 28 मार्च से 9 अप्रैल के बीच में हुई थी।

GSEB SSC, HSC Result 2022:गुजरात बोर्ड (Gujarat Board) के 10वीं की परीक्षा के रिजल्ट आज जारी हो गए हैं। यही नहीं इसके साथ 12वीं कॉमर्स की परीक्षा के परिणाम भी घोषित हो गया है। आपको बता दें कि गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के 10वीं और 12वीं कॉमर्स परीक्षा के रिजल्ट सुबह नौ बजे से जारी हो गए है। छात्रों को अपने परिणाम देखने के लिए GSEB की आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाना होगा। इन परिणामों के जारी होने की सूचना गुजरात के शिक्षा मंत्री ने पहली ही दे दी थी। 

गुजरात के शिक्षा मंत्री ने दी थी जानकारी

आपको बता दें कि इन परिणामों के जारी होने की सूचना गुजरात सरकार में एजुकेशन, साइंस एंड टेक्नोलॉजी के कैबिनेट मंत्री जीतू वघानी (Jitu Vaghani) ने दी थी। उन्होंने पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए यह सूचना दी थी। वहीं छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उनको अपना सीट नंबर और रोल नंबर दर्ज करना होगा। GSEB SSC 2022 की परीक्षा 28 मार्च से 09 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित हुई थी, वहीं GSEB HSC की परीक्षा 28 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक हुआ था। 

GSEB SSC, HSC Result 2022: ऐसे यहां से करे रिजल्ट चेक

गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड के 10वीं और 12वीं कॉमर्स परीक्षा के रिजल्ट यहां से आप चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले आपको ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org 2022 पर जाना होगा।

स्टेप 2. फिर वेबसाइट पर 'जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2022 या जीएसईबी एसएससी रिजल्ट 2022' वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3. इसके बाद मांगी गई डिटेल दर्ज करें और फिर सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 4. अंत में जीएसईबी रिजल्ट 2022 आपके स्क्रीन पर दिख जाएगा।

स्टेप 5. इसके बाद आप रिजल्ट को डाउनलोड़ कर लें और भविष्य के लिए भी इसे डाउनलोड करके रख लें।

Web Title: GSEB SSC HSC Result 2022 Gujarat Board 10th 12th commerce exam results are out know here how check gseb.org

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे