स्कूटर पर बैठे विकलांग व्यक्ति की पिटाई करनेवाले आरोपी निकले रिश्तेदार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया, जानें मामला
By अनिल शर्मा | Published: March 30, 2022 12:52 PM2022-03-30T12:52:18+5:302022-03-30T13:06:20+5:30
ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल पांडे ने कहा, विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति ने स्कूल चलाने के लिए अपने रिश्तेदारों से एक संपत्ति किराए पर ली थी। इसी को लेकर उनके बीच बहस हुई फिर पति पत्नी मिलकर स्कूटर पर बैठे शख्स की पिटाई करने लगे..
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर इलाके में एक संपत्ति के मुद्दे पर एक विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति की कथित तौर पर पिटाई करने और उसके दोपहिया वाहन में तोड़फोड़ करने के आरोप में एक जोड़े को गिरफ्तार किया गया है।
ग्रेटर नोएडा के अतिरिक्त महानिदेशक विशाल पांडे ने कहा, "विशेष रूप से विकलांग व्यक्ति ने स्कूल चलाने के लिए अपने रिश्तेदारों से एक संपत्ति किराए पर ली थी। लेकिन कोविड -19 लॉकडाउन के कारण, वह खर्च वहन नहीं कर सकता था। इसको लेकर उनके बीच जोरदार बहस हुई जिसके बाद दो आरोपियों ने बुजुर्ग की पिटाई की और उसके दोपहिया वाहन पर हमला कर तोड़फोड़ की।
वायरल हो रहे वीडियो में एक पुरुष और एक महिला ( पति-पत्नी) दिव्यांग व्यक्ति की पिटाई कर रहे हैं। सबसे पहले उस शख्स को लाठी से पीटते देखा गया, जबकि बुजुर्ग स्कूटी पर बैठा था। इसके बाद एक महिला भी बड़ी लाठी के साथ आती है और बुजुर्ग को मारने लगती है।
दोनों आरोपियों ने न केवल उसे पीटा था, बल्कि उसके दोपहिया वाहन में तोड़फोड़ की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।