दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष होंगे AAP विधायक सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा की जगह लेंगे

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 22, 2022 09:08 PM2022-03-22T21:08:49+5:302022-03-22T21:19:02+5:30

आम आदमी पार्टी सरकार ने पहली बार विधायक चुने गए राघव चड्ढा ये जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Greater Kailash MLA Saurabh Bharadwaj new Vice-Chairman Delhi Jal Board Govt raghav chadda | दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष होंगे AAP विधायक सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा की जगह लेंगे

ग्रेटर कैलाश विधायक सौरभ भारद्वाज दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष होंगे।

Highlights31 वर्षीय चड्ढा राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।प्रकाश जारवाल को दिल्ली जल बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है।शहरी विकास मंत्री सत्येन्द्र जैन बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी से ग्रेटर कैलाश के विधायक और राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज को दिल्ली जल बोर्ड के नए उपाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। दिल्ली सरकार ने इसकी घोषणा की। अभी तक आम आदमी पार्टी सरकार ने पहली बार विधायक चुने गए राघव चड्ढा ये जिम्मेदारी निभा रहे थे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने विधायक राघव चड्ढा को पंजाब से राज्यसभा के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। 33 वर्षीय राघव चड्ढा दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक हैं और पंजाब में पार्टी के सह-प्रभारी भी हैं। उन्हें पंजाब में पाटी की जीत के रणनीतिकारों में से एक माना जाता है। 

इससे पहले इस पद को राजेंद्र नगर से विधायक राघव चड्ढा संभाल रहे थे। राघव के पंजाब से राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद अब यह जिम्मेदारी सौरभ भारद्वाज को सौंपी गई है। दिल्ली जल बोर्ड का उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद सौरभ भारद्वाज ने आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद किया है।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि प्रशासन और लोक सेवा के बारे में जो कुछ भी जानता हूं वह मैंने अपने सीएम से सीखा है। सौरभ पर आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ-साथ हरियाणा के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी भी है। यहां बताते चले कि दिल्ली जल बोर्ड का गठन 6 अप्रैल 1998 को दिल्ली विधान सभा के एक अधिनियम के जरिए किया गया था। दिल्ली सरकार के जल मंत्री सत्येंद्र जैन इसके अध्यक्ष हैं।

31 वर्षीय चड्ढा राजेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा और देवली से विधायक प्रकाश जारवाल को दिल्ली जल बोर्ड का सदस्य नियुक्त किया गया है। शहरी विकास मंत्री सत्येन्द्र जैन बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

Web Title: Greater Kailash MLA Saurabh Bharadwaj new Vice-Chairman Delhi Jal Board Govt raghav chadda

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे