किसान आंदोलन के बाद कैबिनेट ने MSP बढ़ाने को दी मंजूरी, जानें रबी फसलों का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य

By पल्लवी कुमारी | Published: October 3, 2018 06:13 PM2018-10-03T18:13:03+5:302018-10-03T18:13:03+5:30

फसलों के कम दाम मिलने को लेकर किसान आंदोलन कर रहे थे। किसान क्रांति पदयात्रा के तहत हरिद्वार से दिल्ली के लिये कूच करने वाले प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार तड़के अपना मार्च समाप्त कर दिया।

Govt Sources: Cabinet approves Rabi crop MSP hike like wheat, Barley | किसान आंदोलन के बाद कैबिनेट ने MSP बढ़ाने को दी मंजूरी, जानें रबी फसलों का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य

किसान आंदोलन के बाद कैबिनेट ने MSP बढ़ाने को दी मंजूरी, जानें रबी फसलों का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य

नई दिल्ली, तीन अक्टूबर:  नरेन्द्र मोदी सरकार ने किसान आंदोलन के समाप्त होते ही किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट ने 2018-19 के लिए रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (  MSP) बढ़ा दी है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक रबी फलल  गेहूं, चना, सरसों, मसूर, कुसुम और जौ के न्यूनतम समर्थन मूल्य (  MSP) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है।  सरकार के इस फैसले के बाद फसल की बुवाई के पहले किसान अब इस बात का अंदाजा लगा सकेंगे कि कौन सी फसल बोने और बेचने से उनको ज्यादा फायदा होगा। 


केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, एमएसपी को बढ़ा दिया गया है। इससे किसानों को अब 62,635 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी। 



किस फसल की कितनी बढ़ी MSP

- गेहूं के एमएसपी में 105 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका नया समर्थन मूल्य 1,840 रुपये होगा।
- जौ की एमएसपी में 30  रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका नया समर्थन मूल्य 1,440 रुपये होगा।
-  कुसम के समर्थन मूल्य 845  रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका नया समर्थन मूल्य 4,945 रुपये हो सकता है। 
-  चने की एमएसपी में 220 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका नया समर्थन मूल्य  4,620 रुपये किया जा सकता है। 
- मसूर के एमएसपी में  225 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।  अब इसका नया समर्थन मूल्य  4,475  रुपये किया जा सकता है। 
- सरसों के एमएसपी में 200  रुपये की बढ़ोतरी की गई है। अब इसका नया समर्थन मूल्य 4, 200  रुपये होगा।

(नोट- ये दाम प्रति क्विंटल है।)



गौरतलब है कि फसलों के कम दाम मिलने को लेकर किसान आंदोलन कर रहे थे। किसान क्रांति पदयात्रा के तहत हरिद्वार से दिल्ली के लिये कूच करने वाले प्रदर्शनकारी किसानों ने बुधवार तड़के यहां किसान घाट पर अपना मार्च समाप्त कर दिया।

Web Title: Govt Sources: Cabinet approves Rabi crop MSP hike like wheat, Barley

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे