लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल संघ-भाजपा का लबादा छोड़ें और शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस के महाराष्ट्र विकास आघाड़ी को आमंत्रित करेंः कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 26, 2019 17:39 IST

महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री और अजित पवार के उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अब इन दोनों नेताओं को राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए और अब राज्यपाल को नयी सरकार के गठन के लिए तत्काल महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को न्योता देना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्दे पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी फडणवीस का इस्तीफा स्वीकार करें।शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें।

महाराष्ट्र घटना को लेकर कांग्रेस ने राज्यपाल पर हमला किया है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि राज्य में हुई घटनाओं से राष्ट्रपति की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र के राज्यपाल आरएसएस-भाजपा का लबादा छोड़ें और शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस के महाराष्ट्र विकास आघाडी को आमंत्रित करें। महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़नवीस के मुख्यमंत्री और अजित पवार के उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि अब इन दोनों नेताओं को राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए और अब राज्यपाल को नयी सरकार के गठन के लिए तत्काल महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को न्योता देना चाहिए।

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी फडणवीस का इस्तीफा स्वीकार करें और शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करें। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने पत्रकारों से कहा, ''अवैध तरीके से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बने लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। हमें उम्मीद है कि राज्यपाल अपने पद का दायित्व निभायेंगे। वह महाराष्ट्र विकास अघाड़ी को सरकार बनने का न्योता दें।''

इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ''जनमत को अगवा करने वालों के ‘अल्पमत’ की पोल खुल ही गई। अब साफ़ है कि भाजपा में चाणक्यनीति के मायने प्रजातंत्र का अपहरण है। " उन्होंने कहा, " देवेंद्र फड़नवीसअजित पवार को महाराष्ट्र की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए। उनकी सरकार झूठ व दलबदल पर आधारित थी जो ताश के पतों सी ग़िर गई।"

सुरजेवाला ने कहा, ''आज का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की जबाबदेही भी सुनिश्चित करने का है।" उन्होंने सवाल किया, '' महाराष्ट्र में प्रजातंत्र का तमाशा क्यों बनाया? राज्यपाल को कठपुतली की तरह इस्तेमाल क्यों किया? राष्ट्रपति की गरिमा को ठेस क्यों पहुँचाई? "

कांग्रेस नेता ने कहा, '' नरेंद्र मोदी व अमित शाह जबाब दें कि देश के मंत्रिमंडल को पंगु क्यों बनाया? दलबदल और खरीद फरोख्त का नंगा तांडव क्यों? एक अल्पमत की सरकार बना इतने दिन तक बहुमत का ड्रामा क्यों? भ्रष्टाचार के मुक़दमे वापस क्यों लिए? संविधान की धज्जियाँ क्यों उड़ाई? '' 

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)देवेंद्र फड़नवीसअजित पवारशरद पवारसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत