जनरल बिपिन रावत को राज्यपाल ने श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Published: December 8, 2021 09:46 PM2021-12-08T21:46:03+5:302021-12-08T21:46:03+5:30

Governor pays tribute to General Bipin Rawat | जनरल बिपिन रावत को राज्यपाल ने श्रद्धांजलि दी

जनरल बिपिन रावत को राज्यपाल ने श्रद्धांजलि दी

रांची, आठ दिसंबर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने आज देश के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी तथा अन्य सैन्य अधिकारियों के असामयिक निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उन्होंने असाधारण साहस और लगन से देश की सेवा की।

राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘तमिलनाडु में आज हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना अत्यन्त पीड़ादायक है जिसमें हमने देश के सीडीएस (प्रमुख रक्षा अध्यक्ष) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बलों के अनेक जवानों को खो दिया। उनका असामयिक निधन हमारे सशस्त्र बलों और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।’’

उन्होंने कहा कि शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भी जनरल रावत एवं उनकी धर्मपत्नी मधुलिका रावत सहित 11 अन्य अधिकारियों के असामयिक निधन पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शोक संतप्त परिवारों को इस भीषण दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

ज्ञातव्य है कि आज तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना के एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका एवं अन्य सैन्य अधिकारियों की दुखद मृत्यु हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Governor pays tribute to General Bipin Rawat

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे