लाइव न्यूज़ :

असम के डिटेंशन सेंटर में रह रहे विदेशी नागरिकों को रिहा करेगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

By अनुराग आनंद | Updated: April 14, 2020 06:00 IST

चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने शीर्ष अदालत के 10 मई, 2019 के आदेश का हवाला देते हुए व्यक्तिगत बॉन्ड राशि को एक लाख रुपये से घटाकर पांच हजार रुपये कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देहिरासत की न्यूनतम अवधि को तीन साल से घटाकर दो साल कर दिया गया।सुप्रीम कोर्ट ने बीते मंगलवार को असम की एक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोर्ट में दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर यह फैसला लिया।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने असम डिटेंशन सेंटर में रह रहे विदेशी लोगों को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार को आदेश जारी कर कहा कि जिनको विदेशी घोषित किया जा चुका है और जो दो साल या उससे अधिक समय से असम के डिटेंशन सेंटर में बंद हैं, ऐसे सभी लोगों को रिहा किया जाए। कोरोना वायरस संक्रमण के देश में तेजी से हो रहे फैलाव को ध्यान में रखते हुए कोर्ट ने सरकार को ये फैसला दिया है। 

द हिन्दू के मुताबिक,  चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने शीर्ष अदालत के 10 मई, 2019 के आदेश का हवाला देते हुए व्यक्तिगत बॉन्ड राशि को एक लाख रुपये से घटाकर पांच हजार रुपये कर दिया है। इसके अलावा हिरासत की न्यूनतम अवधि को तीन साल से घटाकर दो साल कर दिया गया।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते मंगलवार को असम के एक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कोर्ट में दायर की गई उस याचिका पर नोटिस जारी किया था, जिसमें सुप्रीम कोर्ट से उन लोगों की रिहाई के निर्देश देने की मांग की गई है, जिन्होंने असम में विदेशी डिटेंशन सेंटर में दो साल से अधिक समय बिताया लिया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका में 'विदेशी नागरिक' बताकर असम के छह ‌डिटेंशन सेंटर में रखे गए लोगों को रिहा करने की मांग की गई। अर्जी में कहा गया है कि ड‌िटेंशन सेंटर में रह रहे लोगों को भी कोरोना से संक्रमण का खतरा हो सकता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसअसमसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया