आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना पर सरकार कर रही है विचार : रिजिजू

By भाषा | Published: November 21, 2021 10:17 PM2021-11-21T22:17:39+5:302021-11-21T22:17:39+5:30

Government is considering setting up of High Court bench in Agra: Rijiju | आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना पर सरकार कर रही है विचार : रिजिजू

आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना पर सरकार कर रही है विचार : रिजिजू

आगरा, 21 नवंबर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना को लेकर कहा कि विधि मंत्रालय के पास न्यायमूर्ति जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट मौजूद है और केंद्र सरकार इस पर विचार कर रही है।

रिजिजू ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो इलाहाबाद उच्च न्यायालय की आगरा खंडपीठ की स्थापना को जल्द मंजूरी मिल जायेगी। मंत्रालय ने उच्च न्यायालय स्थापना संघर्ष समिति को वार्ता के लिए दिल्ली भी आमंत्रित किया है।

रिजिजू ने कहा कि केंद्रीय विधि राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद एस. पी. सिंह बघेल से भी चर्चा हुई है। बघेल ने कहा कि आगरा उनका संसदीय क्षेत्र है। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए आगरा में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना किया जाना व्यावहारिक रूप से उचित है।

आगरा कॉलेज मैदान पर सांसद खेल स्पर्धा में भाग लेने आये केंद्रीय मंत्री रिजिजू को ज्ञापन के साथ न्यायमूर्ति जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट भी सौंपी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Government is considering setting up of High Court bench in Agra: Rijiju

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे