सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपये के कर वसूले, जनता को कुछ नहीं मिला: प्रियंका

By भाषा | Published: June 11, 2021 02:26 PM2021-06-11T14:26:11+5:302021-06-11T14:26:11+5:30

Government collected taxes worth Rs 2.74 lakh crore on petrol and diesel, public did not get anything: Priyanka | सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपये के कर वसूले, जनता को कुछ नहीं मिला: प्रियंका

सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपये के कर वसूले, जनता को कुछ नहीं मिला: प्रियंका

नयी दिल्ली, 11 जून कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान पेट्रोल एवं डीजल पर 2.74 लाख करोड़ रुपये के कर वसूले, लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महामारी के दौरान मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कर वसूले : पूरे 2.74 लाख करोड़ रुपये। इस पैसे से पूरे भारत को टीका (67000 करोड़ रुपये), 718 जिलों में ऑक्सीजन संयंत्र, 29 राज्यों में एम्स की स्थापना और 25 करोड़ गरीबों को छह - छह हजार रूपये की मदद मिल सकती थी। मगर मिला कुछ भी नहीं।’’

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ शुक्रवार को देश भर में पेट्रोल पंपों के निकट सांकेतिक प्रदर्शन किया। पार्टी का कहना है कि इस दौरान कोराना संबंधी दिशानिर्देशों का पालन भी किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Government collected taxes worth Rs 2.74 lakh crore on petrol and diesel, public did not get anything: Priyanka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे