Republic Day Google Doodle: भारत के 70वें गणतंत्र दिवस को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, भारतीय संस्कृति की झलक

By धीरज पाल | Published: January 26, 2019 08:34 AM2019-01-26T08:34:02+5:302019-01-26T09:27:41+5:30

India Republic Day 2019 Google Doodle (गणतंत्र दिवस गूगल डूडल): कई धर्मों, संप्रदायों और आस्थाओं को मानने वाले लोग अपने त्यौहारों को पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं, लेकिन 26 जनवरी एक ऐसा दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है।

Google Goodle Celebrates India's 70th Republic Day Creates special theme | Republic Day Google Doodle: भारत के 70वें गणतंत्र दिवस को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, भारतीय संस्कृति की झलक

Republic Day Google Doodle: भारत के 70वें गणतंत्र दिवस को समर्पित है आज का गूगल-डूडल, भारतीय संस्कृति की झलक

देश आज 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर दिल्ली का इंडिया गेट और राजपथ पूरी तरह तिरंगे के तीन रंगों में डूब जाता है। इस दिन भारत की विरासत और संस्कृित का अनूठा प्रदर्शन होता है। इस मौके पर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाया है। गूगल डूडल ने गणतंत्र दिवस के सम्मान में बेहद की खूबसूरत डिजाइन से राष्ट्रपति भवन और राजपथ में प्रदर्शित होने वाली भारतीय संस्कृति और विरासत को बहुत सारे रंगों के जरिए दिखाया गया है। 


गूगल इंडिया ने डूडल को अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है कि, 'पहला रिपब्लिक डे परेड राजपथ पर पर 1955 में हुआ था। हम भारतीय संविधान के 70वें साल का जश्न गूगल डूडल के साथ मना रहे हैं।'  ये कोई पहली बार नहीं है जब गूगल ने गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाकर सम्मान दिखाया हो। पिछले साल भी गूगल ने भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर डूडल बनाया गया था। 

भारत में हर दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। विभिन्न धर्मों, संप्रदायों और आस्थाओं को मानने वाले लोग अपने त्यौहारों को पूरे उल्लास के साथ मनाते हैं, लेकिन 26 जनवरी एक ऐसा दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश के सभी धर्म और जाति के लोग इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाते हैं।

English summary :
India Republic Day Google Doodle: India country is celebrating 70th Republic Day today. On this national festival, India's gate and Rajpath of Delhi is completely immersed in three colors of the Tricolor. Google also honour india republic day by making colorful animated google doodle today


Web Title: Google Goodle Celebrates India's 70th Republic Day Creates special theme

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे