बाल दिवस पर गूगल ने बनाया ये खास डूडल, भारत के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू को है समर्पित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 14, 2019 08:32 AM2019-11-14T08:32:39+5:302019-11-14T08:32:39+5:30

Google Doodle on Children's Day: आज का डूडल गुरुग्राम की दिव्यांशी सिंघल ने बनाया है और 2019 की प्रतियोगिता की विजेता हैं। दिव्यांशी ने 'वॉकिंग ट्रीज' की थीम पर आज का डूडल बनाया।

Google Doodle on Children's day dedicated to india's first prime minister Jawahar lal nehru  | बाल दिवस पर गूगल ने बनाया ये खास डूडल, भारत के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू को है समर्पित

बाल दिवस पर गूगल ने बनाया ये खास डूडल, भारत के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू को है समर्पित

Highlights इस बार बाल दिवस को गूगल भी एक खास डूडल के जरिए मना रहा है।आज का डूडल गुरुग्राम की दिव्यांशी सिंघल ने बनाया है।

भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। पंडित नेहरू अक्सर बच्चों के साथ खेलते मिल जाते थे इसलिए उन्हें चाचा नेहरू भी कहते हैं। इस बार बाल दिवस को गूगल भी एक खास डूडल के जरिए मना रहा है।

आज का डूडल गुरुग्राम की दिव्यांशी सिंघल ने बनाया है और 2019 की प्रतियोगिता की विजेता हैं। दिव्यांशी ने 'वॉकिंग ट्रीज' की थीम पर आज का डूडल बनाया। गूगल पिछले 10 सालों से गूगल के प्रतियोगिता आयोजित करता है। इसबार गूगल-डूडल का थीम था , 'When I grow up, I hope ...'

14 नवंबर की तारीख इतिहास में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 14 नवंबर 1889 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ‘‘चाचा नेहरू’’ कहकर पुकारते थे। 

भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया। कई देशों में एक जून को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कुछ देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को बाल दिवस मनाते हैं।

Web Title: Google Doodle on Children's day dedicated to india's first prime minister Jawahar lal nehru 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे