भारत के रिपब्लिक डे पर गूगल ने बनाया डूडल, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएँ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 26, 2018 08:14 AM2018-01-26T08:14:11+5:302018-01-26T08:33:39+5:30

26 जनवरी 1950 को आजाद भारत का अपना संविधान लागू हुआ था। इस दिन हर सला गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

Google Doodle on 69th Republic Day of India created by Ibrahim Rayintakath, PM Modi Gave Best Wishes | भारत के रिपब्लिक डे पर गूगल ने बनाया डूडल, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएँ

भारत के रिपब्लिक डे पर गूगल ने बनाया डूडल, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएँ

गूगल ने भारत के 69वें गणतंत्र दिवस पर डूडल बनाकर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को बधाई दी है। 26 जनवरी 1950 को आजाद भारत का अपना संविधान लागू हुआ था। इस उपलप्क्ष में हर साल 26 जनवरी को पूरा देश गणतंत्र दिवस मनाता है। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। आजादी के बाद देश पर अपना नया संविधान बनाने का जिम्मा आया। डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संविधान सभा का गठन हुआ। संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव आंबेडकर बने। 

करीब तीन साल में संविधान निर्माण का कार्य पूरा हुआ। भारतीय संविधान में 448 धाराएं, 22 भाग और 12 अनुच्छेद थे। 1950 से अब तक संविधान में 97 संशोधन हो चुके हैं। पहले गणतंत्र दिवस से ही राष्ट्रपति भवन के ठीक सामने स्थित राजपथ पर भारत की सैन्य और सांस्कृतिक क्षमता और विविधता का प्रदर्शन किया जाता रहा है। ये परंपरा आज भी अक्षुण है। गणतंत्र दिवस की परेड को करोड़ों भारतवासी टीवी के माध्यम से देखते हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को देश के प्रथम नागरिक भारत के राष्ट्रपति राष्ट्र के नाम संदेश देते हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार आम नागरिकों को सम्मानित करती है। इस अवसर पर भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार दिये जाते हैं। शांतिकाल में देश की सेवा में प्राण देने वाले सैनिकों को  गणतंत्र दिवस के मौके पर अशोक चक्र दिया जाता है। इस साल कला, विज्ञान, शिक्षा, समाजसेवा इत्यादि से जुड़े 85 लोगों को पद्म पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है। 

गूगल ने नई दिल्ली स्थित इलस्ट्रेटर इब्राहिम रायिनतकाथ के बनाये डिजाइन को डूडल बनाया है। गूगल के डूडल में भारत की सांस्कृतिक विविधता की झलक मिलती है। इस डूडल में असम के बिहू नृत्य, मुगल वास्तुशिल्प, शृंग वादक, कठपुतली, चक्र, हाथी इत्यादि देखे जा सकते हैं।



 

Web Title: Google Doodle on 69th Republic Day of India created by Ibrahim Rayintakath, PM Modi Gave Best Wishes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे