लाइव न्यूज़ :

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरीः ग्रे लाइन का विस्तार, पिंक लाइन खंड की शुरुआत छह अगस्त से, 390 KM, 286 स्टेशन, जानें खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2021 11:44 IST

केंद्रीय आवासीय और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन दो खंड़ों का शुभारंभ करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन समारोह छह अगस्त को सुबह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा।यात्री सेवा दोनों खंड़ों पर उसी दिन दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।

नई दिल्लीः दिल्लीमेट्रो की ग्रे लाइन का विस्तार कर बनाए गए नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड और त्रिलोकपुरी में पिंक लाइन गलियारे के एक छोटे से खंड का छह अगस्त को उद्घाटन किया जाएगा।

अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली मेट्रो रेल कोरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया कि केंद्रीय आवासीय और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन दो खंड़ों का शुभारंभ करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन समारोह छह अगस्त को सुबह ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा जबकि यात्री सेवा दोनों खंड़ों पर उसी दिन दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। करीब एक किलोमीटर लंबे नजफगढ़-ढांसा बस स्टैण्ड खंड के जरिए मेट्रो को नजफगढ़ के अंदरुनी क्षेत्रों तक ले जाएगा।

मयूर विहार पॉकेट 1 और त्रिलोकपुरी संजय लेक स्टेशनों के बीच करीब 289 मीटर लंबा त्रिलोकपुरी खंड 59 किलोमीटर लंबी पिंक लाइन से पूरी तरह जुड़ जाएगा और शहर के अहम स्थानों जैसे कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन, आनंद विहार आईएसबीटी, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, साउथ एक्सटेंशन में बाजारों, आईएनए और लाजपत नगर से जुड़ जाएगा। पिंक लाइन पर 38 मेट्रो स्टेशन हैं। इन खंडों के खुलने के साथ ही दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 390 किलोमीटर लंबा हो जाएगा, जिसमें 286 स्टेशन होंगे।

टॅग्स :दिल्लीमेट्रोहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब