खुशखबरीः आर्मी जवान होंगे 58 साल की उम्र में रिटायर, CDS कर रहा विचार, लाखों सैनिकों को होगा फायदा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 7, 2020 08:50 PM2020-02-07T20:50:51+5:302020-02-07T20:50:51+5:30

सेना में दो श्रेणियां होती हैं: अधिकारी एवं जवान। अधिकारी 54 से 58 साल की उम्र के बीच सेवानिवृत हो सकते हैं। सीडीएस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ वह (अधिकारी) 58 साल की उम्र तक (आर्थिक रूप से) बिल्कुल सुरक्षित रहता है। उस उम्र में उसके बच्चे आम तौर पर अपने पैरों पर खड़े हो जाते है या होने वाले होते हैं। समस्या जवानों के साथ है।’’

Good news: Army soldiers will retire at the age of 58, the idea of ​​doing CDS, millions of soldiers will benefit | खुशखबरीः आर्मी जवान होंगे 58 साल की उम्र में रिटायर, CDS कर रहा विचार, लाखों सैनिकों को होगा फायदा

आज आप एक जवान को 38 साल में घर भेज रहे हैं और वह 70 साल तक जीवित रहता है।

Highlightsजवानों को 18-19 साल की उम्र में भर्ती करने के बाद सेना उन्हें 37-38 साल में सेवानिवृति कर देती है। देश के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि सेना के एक तिहाई कर्मी 58 साल तक सेवा दे सकते हैं।

देश के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत ने कहा कि सशस्त्र बलों के कर्मियों की पेंशन के लिए बजट आवंटन में वृद्धि का समर्थन नहीं किया जा सकता है और जवानों की सेवानिवृति की उम्र बढ़ा कर 58 वर्ष तक करने की व्यावहारिकता की पड़ताल करने के लिए सेना के तीनों अंग अध्ययन कर रहे हैं।

सेना में दो श्रेणियां होती हैं: अधिकारी एवं जवान। अधिकारी 54 से 58 साल की उम्र के बीच सेवानिवृत हो सकते हैं। सीडीएस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ वह (अधिकारी) 58 साल की उम्र तक (आर्थिक रूप से) बिल्कुल सुरक्षित रहता है। उस उम्र में उसके बच्चे आम तौर पर अपने पैरों पर खड़े हो जाते है या होने वाले होते हैं। समस्या जवानों के साथ है।’’

उन्होंने कहा कि जवानों को 18-19 साल की उम्र में भर्ती करने के बाद सेना उन्हें 37-38 साल में सेवानिवृति कर देती है। उन्होंने कहा, ‘‘ उस उम्र में वह अचानक एहसास करता हूं कि उसकी तनख्वाह घटकर आधी रह गयी और उसका मुफ्त आवास एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवा एवं शिक्षा चली गयी।’’

रावत ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि सेना के एक तिहाई कर्मी 58 साल तक सेवा दे सकते हैं। आज आप एक जवान को 38 साल में घर भेज रहे हैं और वह 70 साल तक जीवित रहता है। इसलिए, 17 साल की सेवा के लिए 30-32 साल पेंशन देते हैं। उसे 38 साल की सेवा ही क्यों न दे दी जाए और फिर उसे 20 साल तक पेंशन दीजिए। हम इस प्रवृत्ति को पलट रहे हैं।’’

Web Title: Good news: Army soldiers will retire at the age of 58, the idea of ​​doing CDS, millions of soldiers will benefit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे