गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरि 23716 वोट से आगे, जानें अन्य दल का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Published: November 6, 2022 11:16 AM2022-11-06T11:16:26+5:302022-11-06T11:17:24+5:30

Gola Gokarnath assembly by-election: सपा उम्मीदवार और गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी और भाजपा के अमन गिरि के बीच सीधा मुकाबला है। 

Gola Gokarnath assembly by-election BJP candidate Aman Giri leading by 23716 votes bjp 69495 sp 45779 | गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी प्रत्याशी अमन गिरि 23716 वोट से आगे, जानें अन्य दल का हाल

पीठासीन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि मतगणना 32 चरणों में होने की संभावना है।

Highlightsअमन गिरि को अब तक 69495 वोट मिले हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार विनय तिवारी को 45779 मत प्राप्त हुए हैं।

लखीमपुर खीरीः छह राज्यों में सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ सीट पर उपचुनाव के नतीजे घोषित होंगे। गोल गोकर्णनाथ सीट भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण छह सितंबर को रिक्त हो गई थी।

इस सीट पर उपचुनाव में कांग्रेस और बसपा हिस्सा नहीं ले रही हैं, इसलिए सपा उम्मीदवार और गोला के पूर्व विधायक विनय तिवारी और भाजपा के अमन गिरि के बीच सीधा मुकाबला है। लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अमन गिरि ने बढ़त बना ली है। गिरि 23716 मतों से आगे हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, गिरि को अब तक 69495 वोट मिले हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार विनय तिवारी को 45779 मत प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे शुरू हुई। पीठासीन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि मतगणना 32 चरणों में होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि मतगणना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 56 अधिकारियों को तैनात किया गया है। गौरतलब है कि गोला गोकर्णनाथ सीट यहां से भाजपा विधायक रहे अरविंद गिरि के पिछली छह सितंबर को निधन के कारण रिक्त हुई है।

भाजपा ने इस सीट पर गिरि के बेटे अमन गिरि को उतारा है। इस सीट के उपचुनाव के तहत तीन नवंबर को 57.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने इस उपचुनाव में अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं, लिहाजा मुख्य मुकाबला भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी विनय तिवारी के बीच है। 

Web Title: Gola Gokarnath assembly by-election BJP candidate Aman Giri leading by 23716 votes bjp 69495 sp 45779

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे