लाइव न्यूज़ :

गोवाः सत्ता परिवर्तन की कोशिशें तेज, कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा किया पेश

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 17, 2018 15:53 IST

40 सदस्यीय विधानसभा में अभी बीजेपी के 14 विधायक हैं, सहयोगी दल महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के पास 3 सीटें, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3 सीटें और निर्दलीय तीन विधायक हैं।

Open in App

पणजी, 17 सितंबरः गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तबीयत बिगड़ने के बाद से शीर्ष नेतृत्व को बदलने की सूचाएं सामने आ रही थीं, जिसे भारतीय जनता पार्टी ने खारिज कर दिया था। लेकिन इसी बीच मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस सरकार बनाने की जुगत में जुटी हुई है। इसके लिए उसने सोमवार को राजभवन का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि उसकी मुलाकात सूबे की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से नहीं हो पाई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए कांग्रेस के 14 विधायक सोमवार को राजभवन पहुंचे। हालांकि उनकी मुलाकात राज्यपाल से नहीं हो सकी। जिसके बाद उन्होंने अपना ज्ञापन राजभवन में ही छोड़ दिया है। उस ज्ञापन पर 16 विधायकों के हस्ताक्षर बताए गए हैं। इस दौरान राजभवन पहुंचे कांग्रेस नेताओं का कहना था कि काफी समय से हमारे यहां मुख्यमंत्री नहीं हैं। हम राज्यपाल से मिलना चाहते थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई है। हम इससे पहले भी सरकार बनाने के संबंध में राज्यपाल से मिल चुके हैं क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। 

आपको बता दें, 40 सदस्यीय विधानसभा में अभी बीजेपी के 14 विधायक हैं, सहयोगी दल महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के पास 3 सीटें, गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3 सीटें और निर्दलीय तीन विधायक हैं। एनसीपी के एक विधायक का पर्रिकर सरकार को बाहर से समर्थन मिला हुआ है।  वहीं, कांग्रेस के पास 16 सीटें हैं।

इधर, बीजेपीॉगोवा में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना खारिज कर चुकी है और दावा किया कि राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ठीक हैं। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पर्रिकर की अस्वस्थता के मद्देनजर तटवर्ती राज्य गोवा में राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए पार्टी के तीन वरिष्ठ सदस्यों...बी एल संतोष, राम लाल और विनय पुराणिक को भेजा था।

रामलाल ने गोवा में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा था कि जो भी चर्चा हुई उसके बारे में जानकारी दी जाएगी। सरकार के बारे में कोई मुद्दा नहीं है और किसी की ओर से नेतृत्व परिवर्तन की कोई मांग नहीं है। गोवा भाजपा अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा था कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल नहीं है क्योंकि पर्रिकर ठीक हैं।

पर्रिकर को अग्नाशय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। आईआईटी इंजीनियर से राजनेता बने 62 वर्षीय पर्रिकर दो क्षेत्रीय सहयोगियों गोवा फारवर्ड पार्टी और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी तथा तीन निर्दलीयों के सहयोग से गोवा में सरकार चला रहे हैं।

टॅग्स :कांग्रेसगोवाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोहर पार्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह