लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से लौटने के 24 घंटे के अंदर सीएम पर्रिकर की तबीयत फिर बिगड़ी, ले जाया जा रहा है अस्पताल

By स्वाति सिंह | Updated: August 23, 2018 17:31 IST

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं और इस साल मार्च में वह इलाज के लिए अमेरिका गए थे।

Open in App

पणजी, 23 अगस्त:  गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर मेडिकल जांच के लिए मुंबई ले जाया जा रहा है।  खबरों कि मानें तो सीएम पर्रिकर 25 अगस्त को गोवा वापस लौटेंगे। पर्रिकर (62) मेडिकल जांच के लिए 10 अगस्त को अमेरिका गए थे और बुधवार शाम ही वह गोवा लौटे हैं। 

सीएम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, 'वह लीलावती अस्पताल में कुछ जांच कराने के लिए गुरुवार शाम मुंबई रवाना होंगे। वह 25 अगस्त को लौटेंगे।' पर्रिकर पिछले कुछ महीनों से बीमार हैं और इस साल मार्च में वह इलाज के लिए अमेरिका गए थे। वह जून के आखिरी हफ्ते में गोवा लौटे थे। 

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इन दिनों अमेरिका में कैंसर का इलाज करा रहे थे। अमेरिका जाने से पहले पर्रिकर ने अपनी गैर - मौजूदगी में शासन एवं अन्य मुद्दों पर राज्य प्रशासन का मार्गदर्शन करने के लिए एक कैबिनेट परामर्श समिति बनाई थी। वह अमेरिका से ही गोवा के कामकाज पर नजर रख रहे थे।  

टॅग्स :मनोहर पार्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGoa CM Pramod Sawant: 'छक्का' मारकर प्रमोद सावंत ने रचा इतिहास?

भारत"मनोहर पर्रिकर जब गोवा के मुख्यमंत्री थे, उस समय बहुत भ्रष्टाचार हुआ था", भाजपा विधायक के बयान पर मचा बवाल

भारतGoa: दिग्गज दिवंगत नेता मनोहर पर्रिकर की छाया से बाहर निकले प्रमोद सावंत, जानिए राजनीतिक करियर के बारे में

भारतGoa Assembly Election 2022: निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल, इस सीट से लड़ेंगे, कल नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

भारतगोवा: बीजेपी से नाराज मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर हुए बागी, बोले- पणजी से निर्दलीय लड़ूंगा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया