लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता ने उठाया बीजेपी सरकार पर सवाल, पूछा- बनाने चाहते हैं उड़ता गोवा?

By भाषा | Updated: July 24, 2018 18:45 IST

गोवा के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने पिछले महीने मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के एक अज्ञात ‘ गॉडफादर ’ के अस्तित्व को स्वीकारा था। 

Open in App

पणजी , 24 जुलाई (भाषा) गोवा में मादक पदार्थों की बढ़ती समस्या से चिंतित कांग्रेस नेता प्रतापसिंह राणे ने आज हैरानगी जताते हुए कहा कि क्या सरकार राज्य को ‘ उड़ता गोवा ’ बनाना चाहती है। 

पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा , ‘‘...‘ उड़ता पंजाब (2016 की बॉलीवुड फिल्म) की तरह क्या आप गोवा को ‘ उड़ता गोवा ’ बनाना चाहते हैं ? जिस गति से मादक पदार्थों का प्रसार हो रहा है , यह तटीय राज्य ‘ उड़ता गोवा ’ में तब्दील हो जाएगा। ’’ 

उन्होंने खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) विभाग के लिए अनुदान की मांगों पर चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की । 

गौरतलब है कि ‘ उड़ता पंजाब ’ फिल्म की कहानी पंजाब में युवाओं द्वारा मादक पदार्थों के इस्तेमाल के इर्द गिर्द घूमती है। 

राणे ने आरोप लगाया कि भाजपा नीत राज्य सरकार पिसूरलेम स्थित एक औद्योगिक इकाई के मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है , जहां से हाल ही में 100 किग्रा केटामिन जब्त की गई थी। 

इस इकाई पर राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने छापा मारा था। 

कांग्रेस नेता ने हैरानगी जताते हुए कहा , ‘‘ छापे के बाद गोवा सरकार ने क्या किया है ? क्या हम किसी को बचा रहे हैं ?’’ 

गौरतलब है कि गोवा के पर्यटन मंत्री मनोहर अजगांवकर ने पिछले महीने मादक पदार्थों से जुड़ी गतिविधियों के एक अज्ञात ‘ गॉडफादर ’ के अस्तित्व को स्वीकारा था। 

कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक ने गोवा में बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के लिए मादक पदार्थों की बिक्री और इसके सेवन को जिम्मेदार ठहराया था। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :गोवाकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह