मुंबई से लखनऊ जा रहे गोएयर के विमान की आपात स्थिति में लैंडिंग, 182 लोग थे सवार

By भाषा | Published: November 26, 2019 11:43 PM2019-11-26T23:43:51+5:302019-11-26T23:43:51+5:30

Go Air flight: गोएयर की मुंबई से लखनऊ जा रही एक फ्लाइट में तकनीकी दिक्कतों के कारण आपात लैंडिंग करानी पड़ी

Go Air flight from Mumbai to Lucknow due to a technical failure returned and landed safely | मुंबई से लखनऊ जा रहे गोएयर के विमान की आपात स्थिति में लैंडिंग, 182 लोग थे सवार

मुंबई से लखनऊ जा रहे गो एयर विमान की आपात लैंडिंग

Highlightsमुंबई से लखनऊ जा रहे गोएयर विमान की आपात लैंडिंगइस विमान में 178 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे

मुंबई: गोएयर के मुंबई से लखनऊ जा रहे एक विमान को उड़ान भरने के तत्काल बाद ही इंजन से जुड़ी तकनीकी समस्या के चलते आपात स्थिति में वापस उतारना पड़ा।

मुंबई हवाईअड्डे के अधिकारियों ने मंगलवार शाम को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गोएयर की फ्लाइट (G8-2610) में यह गड़बड़ी सामने आयी है। हालांकि इसे सफलतापूर्वक उतार लिया गया।

इस विमान में 182 लोग थे सवार

एएनआई के मुताबिक, इस एयरबस ए320 विमान पर 178 यात्री और 4 क्रू सदस्य सवार थे। तकनीकी खराबी के कारण शाम 7:57 मिनट पर आपातकाल घोषित करना पड़ा, जिसके बाद विमान को आपात स्थिति में सुरक्षित लैंड कराया गया। 

इस संबंध में एयरलाइंस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। 

Web Title: Go Air flight from Mumbai to Lucknow due to a technical failure returned and landed safely

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे