लाइव न्यूज़ :

किसी बड़े घोटाले का संकेत है यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिटः कांग्रेस

By IANS | Updated: February 21, 2018 01:47 IST

'इंवेस्टर्स समिट है या डिसइंवेस्टमेंट समिट' है, क्योंकि जानकारी मिली है कि सरकार लखनऊ विकास प्राधिकरण सहित अन्य प्राधिकरणों की तमाम योजनाओं को नीलामी में रखने जा रही है।

Open in App

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा 21 व 22 फरवरी को लखनऊ में आयोजित इंवेस्टर्स समिट पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि सरकार का यह कदम किसी बड़े घोटाले की ओर संकेत करता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने आईपीएन से बातचीत में सवालिया अंदाज में कहा कि सरकार एक तरफ तो कह रही है कि लाखों करोड़ के एमओयू हो रहे हैं? ऐसे में सरकार को बताना चाहिए कि उन एमओयू में प्रदेश के युवाओं को कितना और कब रोजगार मिलेगा? 

उन्होंने कहा कि एक निश्चित समयावधि के भीतर बेरोजगारों को रोजगार मिलना चाहिए, जिसका खुलासा सरकार को करना चाहिए। कहा कि क्या सरकार रोजगारविहीन विकास की ओर बढ़ रही है? राजपूत ने कहा कि सरकार यह भी बताए कि यह 'इंवेस्टर्स समिट है या डिसइंवेस्टमेंट समिट' है, क्योंकि जानकारी मिली है कि सरकार लखनऊ विकास प्राधिकरण सहित अन्य प्राधिकरणों की तमाम योजनाओं को नीलामी में रखने जा रही है। सरकार को इस पर स्पष्टीकरण देना होगा।

प्रवक्ता ने सरकार से यह भी पूछा कि सड़क पर विशेष रूप से लोहिया पथ पर जो लाइट्स अभी कुछ समय पहले लगी थी, उनमें सरकार ने क्या खराबी पाई, जिसकी वजह से वह सारी लाइटें बदली गई हैं। सरकार का यह कदम किसी बड़े घोटाले की ओर संकेत करता है। यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2018 से जुड़ी सभी बड़ी बातें जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए-  

यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: एक लाख करोड़ रुपये के निवेश की जमीन तैयार, नजर ठोस नतीजों पर

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीइंडियन नेशनल काँग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल