बंगाल अगला कश्मीर होगा, बोले गिरिराज सिंह- मुसलमानों से खतरा कम, मुस्लिम कट्टरपंथियों से ज्यादा
By अनिल शर्मा | Published: March 16, 2022 12:11 PM2022-03-16T12:11:35+5:302022-03-16T12:21:45+5:30
गिरिराज सिंह ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को गांव की चौपालों में दिखाए जाने की वकालत की। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल की ममता सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, जो लोग आज 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करने की बात कर रहे हैं वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
नई दिल्लीः फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितों के साथ अत्याचार को फिर से तरोताजा कर दिया है। फिल्म ने कश्मीरी पंडितों के विस्थापन को बहस में ला दिया है। इस बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि जो लोग फिल्म को बैन करने की बात कर रहे हैं वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
गिरिराज सिंह ने फिल्म को गांव की चौपालों में दिखाए जाने की वकालत की। इसके साथ ही उन्होंने बंगाल की ममता सरकार पर भी निशाना साधा। एनएनआई से बातचीत में सिंह ने कहा कि जो लोग आज 'द कश्मीर फाइल्स' को बैन करने की बात कर रहे हैं वे देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इसे गांव की चौपाल तक दिखाना चाहिए। मैं आज कह रहा हूं कि आज ममता बनर्जी का वही रोल है जो कभी कश्मीर में राजनेताओं का था।
बंगाल अगला कश्मीर होगा, अगर बंगाल के हिन्दू अपने वजूद की लड़ाई नहीं लड़े तो। एक ज़िला नहीं दर्जनों ज़िले हैं। देश के अंदर कट्टरवादिता से ख़तरा है। हमें मुसलमानों से खतरा कम है मुस्लिम कट्टरपंथियों से ज्यादा खतरा है: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह https://t.co/wJH5yzcgtG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2022
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बंगाल अगला कश्मीर होगा, अगर बंगाल के हिन्दू अपने वजूद की लड़ाई नहीं लड़े तो। एक ज़िला नहीं दर्जनों ज़िले हैं। देश के अंदर कट्टरवादिता से ख़तरा है। हमें मुसलमानों से खतरा कम है मुस्लिम कट्टरपंथियों से ज्यादा खतरा है।
उधर, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी द कश्मीर फाइल्स को लेकर विपक्ष पर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' ने कई परिवारों और पार्टियों के गुनाहों की फाइल खोल दी है। ये वो गुनहगार हैं जो कश्मीर की परेशानी के गुनहगार हैं, जो कश्मीरियों के पलायन के गुनहगार हैं। आज तक उस सच्चाई को लोगों के सामने न आने देने की कोशिश करते रहे।