लाइव न्यूज़ :

गिरिराज सिंह ने कहा-अयोध्या में राम मंदिर स्थापना का काम पूरा, अब राजनीति से विदा लेने का वक्त आ गया

By स्वाति सिंह | Updated: November 17, 2019 10:00 IST

गिरिराज ने कहा 'अयोध्या में राम मंदिर स्थापना का उनका काम पूरा हो गया है। मेरे जैसे लोग का अब राजनीति से विदा लेने का वक्त आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरिराज सिंह ने कहा है कि अब उनका राजनीति से अलग होने का वक्त आ गया सिंह ने भारत की बढ़ती जनसंख्या की तुलना ‘‘कैंसर के दूसरे चरण’’ से की और इसे नियंत्रित करने के लिए एक कड़ा कानून बनाये जाने का आह्वान किया।

बीजेपी के फायर ब्रैंड नेता कहे जाने वाले वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अब उनका राजनीति से अलग होने का वक्त आ गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक गिरिराज ने कहा 'अयोध्या में राम मंदिर स्थापना का उनका काम पूरा हो गया है। मेरे जैसे लोग का अब राजनीति से विदा लेने का वक्त आ गया है। अब बस जनसंख्या नियंत्रण कानून हो जाएगा तो मैं राजनीति से खुद को अलग कर लूंगा।'

बता दें कि इससे पहले गिरिराज सिंह ने भारत की बढ़ती जनसंख्या की तुलना ‘‘कैंसर के दूसरे चरण’’ से की और इसे नियंत्रित करने के लिए एक कड़ा कानून बनाये जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो यह चौथे चरण में चली जायेगी और लाइलाज हो जायेगी। भाजपा के कट्टर हिंदुत्ववादी नेता सिंह ने यहां जनसंख्या नियंत्रण पर एक संगोष्ठी में कहा कि एक कड़ा कानून लागू करना आवश्यक है। जो लोग इसका उल्लंघन करते हैं तो उनके लिए मतदान के अधिकारों को रद्द करने और आर्थिक प्रतिबंध जैसे दंड का प्रावधान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जनसंख्या को नियंत्रित करने के उपायों का विरोध करने वालों ने धर्म को बीच में डाल दिया। सिंह ने रिपोर्टों का हवाला देते हुए दावा किया कि अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के बीच प्रजनन दर बहुसंख्यक से बहुत अधिक है। उन्होंने पूछा कि क्या यह सच नहीं है कि जहां भी बहुसंख्यक समुदाय की आबादी में गिरावट आई है, वहां सामाजिक सौहार्द बिगड़ गया है। देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश में हर साल दो करोड़ बच्चे पैदा हो रहे हैं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहअयोध्या फ़ैसला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराहुल गांधी को खुद ही नहीं पता किस दुनिया में रहते हैं?, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-कोई मनोवैज्ञानिक ही पता लगाएगा?

भारतनीतीश कुमार की सहमति और मर्जी से ही तय होगा मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया दावा

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतपाकिस्तान की भाषा बोल रहा ठाकरे परिवार?, नगर निगम चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा-अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म, केवल घर में शेर?

भारतRK चौधरी जाकर अपना धर्म बदल लें, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप