लाइव न्यूज़ :

शरजील की गिरफ्तारी पर गिरिराज ने केजरीवाल से कहा- अमित शाह ने कर दिखाया, आप टुकड़े टुकड़े गैंग की फाइल दबाकर बैठे रहो

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 28, 2020 16:18 IST

शोध छात्र शरजील इमाम के खिलाफ कई राज्यों में गिरफ्तारी के लिये मुंबई, पटना और दिल्ली में छापेमारी की जा रही थी। बिहार निवासी इमाम की तलाश में अपराध शाखा के पांच दल लगाए गए थे। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के इतिहास अध्ययन केंद्र के पीएचडी छात्र इमाम को जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर ने भी तलब किया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया।केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला।

दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद से मंगलवार (28 जनवरी) को गिरफ्तार किया। इसके तुरंत बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला। दरअसल, केजरीवाल ने गृह मंत्री अमित शाह से पूछा था कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने वाले कार्यकर्ता शरजील इमाम को बेहद गंभीर बयान देने के बावजूद अब तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक से कहा, 'केजरीवाल जी... शरजील इमाम तो पकड़ा गया... अमित शाह जी ने कर दिखाया। ये सब टुकड़े टुकड़े गैंग देश तोड़ने का काम करें... और आप उसको बचाने के लिए फाइल दबा के बैठे रहो।'

आपको बता दें केजरीवाल ने उस खबर पर प्रतिक्रिया दी जिसमें शाह ने उनसे पूछा था कि वह शरजील इमाम के पक्ष में हैं या विरोध में। केजरीवाल ने कहा था कि बयान, “तुच्छ राजनीति” को दर्शाता है। केजरीवाल ने कहा था कि शरजील असम को देश से अलग करने की बात कर रहा था। यह बहुत गंभीर है। आप देश के गृह मंत्री हैं। आपका यह बयान तुच्छ राजनीति को दर्शाता है। उसे तत्काल गिरफ्तार करना आपका काम है। उसने दो दिन पहले यह बयान दिया था, आप उसे क्यों नहीं गिरफ्तार कर रहे? क्या मजबूरी है या आप इस मामले पर और गंदी राजनीति करना चाहते हैं। उसके कथित भाषण सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उस पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया। भाषण में उसे यह कहते हुए सुना गया कि असम और पूर्वोत्तर को भारत से 'काटना' है। इमाम के वीडियो सामने आने के बाद मामले दर्ज हुए जिसमें उसने कहा कि अगर 'पांच लाख लोग एकजुट हो जाएं' तो पूर्वोत्तर को भारत से काटा जा सकता है। 

शोध छात्र शरजील इमाम के खिलाफ कई राज्यों में गिरफ्तारी के लिये मुंबई, पटना और दिल्ली में छापेमारी की जा रही थी। बिहार निवासी इमाम की तलाश में अपराध शाखा के पांच दल लगाए गए थे। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के इतिहास अध्ययन केंद्र के पीएचडी छात्र इमाम को जेएनयू के चीफ प्रॉक्टर ने भी तलब किया था। उन्होंने इमाम से तीन फरवरी तक प्रॉक्टोरियल समिति के समक्ष पेश होकर कथित भड़काऊ भाषण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा। 

टॅग्स :गिरिराज सिंहअरविन्द केजरीवालअमित शाहजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया