गिरिराज सिंह ने बिहार में हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Published: April 2, 2023 03:55 PM2023-04-02T15:55:50+5:302023-04-02T16:01:48+5:30

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में सांप्रदायिक तनाव की घटनाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है।

Giriraj Singh attacks Nitish Kumar for violent incidents happening in Bihar, said- he should resign | गिरिराज सिंह ने बिहार में हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए

नीतीश कुमार इस्तीफा दें: गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)

Highlightsनीतीश कुमार को किसी भी बात की जानकारी नहीं है, ऐसे में उनको इस्तीफा देना चाहिए: गिरिराज सिंह गिरिराज ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि वे बोलते क्यों नहीं?गिरिराज ने कहा कि बिहार में हुए सांप्रदायिक हिंसा की उच्च-स्तरीय जांच की जानी चाहिए।

पटना: बिहार में सासाराम और बिहार शरीफ में हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को नीतीश कुमार सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब बिहार भी बंगाल के रास्ते पर जा रहा है। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश के गृह जिला नालंदा और सासाराम हिंसा की आग में दहक रहा है और नीतीश को किसी भी बात की कोई भी जानकारी नहीं है। ऐसे में तो उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिंदू अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि वे बोलते क्यों नहीं? वह केवल मुस्लिमों के मुख्यमंत्री हैं। हिंदू भी उनको वोट करते हैं। उन्होंने कहा कि सासाराम में बम ब्लास्ट हुआ है और अधिकारी तक झूठ बोल रहे हैं। मीडिया ने भी इसको बेनकाब किया है। 

गिरिराज सिंह ने रोहतास जिले के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यहां के अधिकारी भी ’पलटू राम’ हैं। इसके आलावा नालंदा में सोंची समझी साजिश के तहत हमला कराया गया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नालंदा में दो लोग की मौत हुई है। इससे साबित हो गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता को सुरक्षा देने में विफल हो चुके हैं।

Web Title: Giriraj Singh attacks Nitish Kumar for violent incidents happening in Bihar, said- he should resign

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे