गाजीपुर लोकसभा: केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा 78 हजार वोटों से पिछड़े, अफजाल अंसारी के हाथों हार लगभग तय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: May 23, 2019 01:59 PM2019-05-23T13:59:27+5:302019-05-23T18:01:21+5:30

गाजीपुर लोकसभा सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी नेता और नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री मनोज सिन्हा और बसपा उम्मीदवार और मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के बीच है। पिछले चुनाव में सिन्हा ने सपा उम्मीदवार को हराया था।

ghazipur lok sabha seat manoj sinha is trailing by afzal ansari brother of mukhtar ansari | गाजीपुर लोकसभा: केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा 78 हजार वोटों से पिछड़े, अफजाल अंसारी के हाथों हार लगभग तय

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा पिछले लोकसभा चुनाव में गाजीपुर सीट से सपा प्रत्याशी को हराकर चुनाव जीते थे।

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी नीत एनडीए पूर्ण बहुमत मिलना तय हो गया है लेकिन केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा अपनी गाजीपुर सीट गँवा सकते हैं। 23 मई को शाम 5.55 बजे तक हुई मतगणना के अनुसार मनोज सिन्हा माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के भाई अफज़ाल अंसारी से 78 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। 

दोपहर 04.30 बजे तक अफजाल अंसारी को 408468 वोट मिले हैं। वहीं मनोज सिन्हा को 329349 वोट मिले हैं।

अफजाल अंसारी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी में बसपा ने समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के साथ महागठबंधन बनाकर चुनाव लड़ा है। अंसारी महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं।

2014 के लोकसभा चुनाव में मनोज सिन्हा ने कुल तीन लाख छह हजार से ज्यादा वोट हासिल किये थे। पिछले चुनाव में सिन्हा ने सपा उम्मीदवार को करीब 32 हजार वोटों से हराया था।

देश की कुल 543 में 542 सीटों के लिए चुनाव हुए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक एनडीए 347 सीटों पर आगे चल रहा है। 

बीजेपी अभी तक पाँच सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 295 सीटों पर वो आगे चल रही है।

2014 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को 336 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं बीजेपी को अकेले दम पर 282 सीटों पर विजय मिली थी। 

Web Title: ghazipur lok sabha seat manoj sinha is trailing by afzal ansari brother of mukhtar ansari