तबलीगी जमातः गाजियाबाद में 5 महिलाओं सहित 10 इंडोनेशियाई नागरिकों पर केस दर्ज, हिरासत में लेकर किया क्वारंटाइन 

By रामदीप मिश्रा | Published: April 5, 2020 09:33 AM2020-04-05T09:33:47+5:302020-04-05T09:33:47+5:30

गाजियाबाद जिले में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 23 हो गई है। इनमें 3 मरीजों के ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी है।

Ghaziabad Police: 10 Indonesians including 5 women booked, they attended Tablighi Jamaat event in Delhi | तबलीगी जमातः गाजियाबाद में 5 महिलाओं सहित 10 इंडोनेशियाई नागरिकों पर केस दर्ज, हिरासत में लेकर किया क्वारंटाइन 

गाजियाबाद में 5 महिलाओं सहित 10 इंडोनेशियाई नागरिकों पर केस दर्ज। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsउत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने धार्मिक आयोजन के संबंध रखने वाले 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को हिरासत में लिया है। इन सभी के ऊपर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। 

गाजियाबादः कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में हंगामा बरपा हुआ है। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली के निजामुद्दीन में पिछले महीने धार्मिक आयोजन के संबंध रखने वाले 10 इंडोनेशियाई नागरिकों को हिरासत में लिया है। उनके ऊपर कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है और उन्हें क्वारंटाइन किया गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि पिछले महीने दिल्ली में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाली 5 महिलाओं सहित 10 इंडोनेशियाई पर आईपीसी की धारा 188, धारा 269, धारा 270, महामारी रोग अधिनियम और विदेश अधिनियम 1897 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

बताया गया है कि इन इंडोनेशियाई नागरिकों को एक अस्थायी पृथक वार्ड में रखा है। विदेशी नागरिकों में पांच महिलाएं हैं। ये सभी शहीद नगर कॉलोनी के ब्लॉक डी में एक मकान, एक मदरसा और एक मस्जिद में ठहरे थे। ये सभी तबलीगी जमात में शिरकत करने के लिए दिल्ली आए थे। विदेशी नागरिकों के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने की स्थिति में शहीद नगर इलाके की घेराबंदी कर दी जाएगी। फिलहाल, रिपोर्ट आने तक उन्हें पृथक वास में रखा जाएगा। 


इसके अलावा गाजियाबाद जिले में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 23 हो गई है। इनमें 3 मरीजों के ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। यह जानकारी गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दी है। वहीं, गौतमबुद्धनगर जिले में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 58 हो गई है, इसमें 8 नए पॉजिटिव केस भी शामिल हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 227 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 94 मामले तबलीगी जमात से जुडे लोगों के हैं। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में अभी तक की जो स्थिति है, कुल मिलाकर कोरोना वायरस से संक्रमण के 227 प्रकरण सामने आए हैं जिनमें से 21 पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं।' जो एक्टिव मामले हैं, उनका इलाज विभिन्न चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों में हो रहा है। 227 में से 94 मामले तबलीगी जमात से जुडे लोगों के हैं। अब तक हमारे प्रदेश के कुल 27 जनपद इस संक्रमण से प्रभावित हो गये हैं। 

Web Title: Ghaziabad Police: 10 Indonesians including 5 women booked, they attended Tablighi Jamaat event in Delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे