लाइव न्यूज़ :

जनरल रावत ने अरुणाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों में दूसरे दिन भारत की सैन्य तैयारियों की समीक्षा की

By भाषा | Updated: January 3, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जनवरी प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के अपने दौरे के दूसरे दिन वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास कई अग्रिम अड्डों पर भारत की सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया।

पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच करीब आठ महीने से जारी गतिरोध के बीच उनका यह दौरा हो रहा है।

जनरल रावत ने सुबनसिरी घाटी में सबसे अग्रिम चौकी पर तैनात सेना और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों के साथ बातचीत की।

सेना के एक अधिकारी ने जनरल रावत के हवाले से कहा, ‘‘सीडीएस ने कहा कि वह सभी स्तर के कर्मियों के उच्च मनोबल से संतुष्ट हैं, जो मौका दिये जाने पर या चुनौती मिलने पर जीत सुनिश्चित करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने स्थानीय रूप से विकसित प्रौद्योगिकी के माध्यम से निगरानी के अभिनव तरीके अपनाने और किसी चुनौती से निपटने की रक्षा तैयारियों के लिए सैनिकों की प्रशंसा की।’’

सूत्रों ने कहा कि जनरल रावत ने अग्रिम ठिकानों पर सशस्त्र बलों की समग्र तैयारियों का जायजा लिया और उनसे चौकन्ना रहने को कहा।

सीडीएस ने शनिवार को अग्रिम क्षेत्रों में कुछ इलाकों का हवाई मुआयना किया और अनेक एयर बेस का भी दौरा किया।

पूर्वी लद्दाख में गतिरोध के मद्देनजर चीन के साथ करीब 3,500 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सेना और वायु सेना उच्च स्तर की तैयारियां रख रही हैं।

पूर्वी लद्दाख में अनेक पर्वतीय क्षेत्रों में भारतीय सेना के करीब 50,000 सैनिक तैनात हैं। मई में शुरू हुए गतिरोध के समाधान के लिए दोनों पक्षों के बीच अनेक दौर की वार्ता का कोई ठोस परिणाम नहीं निकला है।

अधिकारियों के अनुसार चीन ने भी इतनी ही संख्या में सैनिक तैनात कर रखे हैं।

छह नवंबर को दोनों पक्षों के बीच आठवें दौर की पिछली वार्ता हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों ने टकराव वाले बिंदुओं से सैनिकों की वापसी पर व्यापक रूप से बातचीत की थी।

जनरल रावत शुक्रवार को असम के चाबुआ में दिनजान वायु सेना केंद्र पहुंचे थे और दो दिन के दौरे पर शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के लिए रवाना हुए।

उनकी अरुणाचल प्रदेश की यात्रा भारत के पहले सीडीएस के रूप में उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के मौके पर हो रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना