गहलोत ने पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक विजेता कृष्णा नागर को बधाई दी
By भाषा | Published: September 5, 2021 01:31 PM2021-09-05T13:31:20+5:302021-09-05T13:31:20+5:30
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने तोक्यो पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर जयपुर के कृष्णा नागर को बधाई देते हुए रविवार को कहा कि उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिये हमें बहुत गर्व है। गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘तोक्यो पैरालंपिक खेलों से बड़ी खबर है कि जयपुर राजस्थान के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी कृष्णा नागर ने पुरुषों के पैरा बैडमिंटन एसएच 6 कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एक शानदार उपलब्धि जिसके लिये हमें बहुत गर्व है। उनकी शानदार सफलता के लिये उन्हें बहुत-बहुत बधाई।’’ उल्लेखनीय है कि कृष्णा नागर ने रविवार को हांगकांग के चू मैन काई को पुरुषों की एकल एसएच6 क्लास के तीन गेम तक चले रोमांचक फाइनल में हराकर तोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।