लाइव न्यूज़ :

मौजूदा वित्त वर्ष में घट सकती है विकास दर, जीडीपी ग्रोथ 6.5 % रहने का अनुमान

By IANS | Updated: January 5, 2018 20:32 IST

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017-18 के राष्ट्रीय आय अनुमान के मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 129.85 लाख करोड़ रुपये रहेगी। 

Open in App

वित्त वर्ष 2017-18 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि वित्त वर्ष 2016-17 के दौरान यह 7.1 फीसदी थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी अनुमान के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017-18 के राष्ट्रीय आय अनुमान के मुताबिक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 129.85 लाख करोड़ रुपये रहेगी। सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2017-18 के राष्ट्रीय आय अनुमान में कहा है, "जीडीपी की वृद्धि दर वित्त वर्ष 2017-18 के दौरान 6.5 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि 2016-17 में यह 7.1 फीसदी रही थी।" इससे पहले चालू वित्त वर्ष की 30 सितंबर को समाप्त हुई तिमाही में देश की जीडीपी दर 6.3 फीसदी रही और पहली तिमाही में 5.7 फीसदी रही थी। आंकड़ों के मुताबिक, सकल मूल्य वृद्धि (जीवीए) वित्त वर्ष 2016-17 में 111.85 लाख करोड़ रुपये थी, जो वित्त वर्ष 2017-18 में 118.71 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। बयान में कहा गया है, "2016-17 में जीवीए की वृद्धि दर 6.6 फीसदी थी, जो 2017-18 में 6.1 फीसदी रहने का अनुमान है।"आंकड़ों में बताया गया है कि 'सार्वजनिक प्रशासन, रक्षा और अन्य सेवाएं', 'व्यापार, होटल, परिवहन, संचार और प्रसारण सेवाएं', 'बिजली, गैस, जलापूर्ति और अन्य उपभोक्ता सेवाएं' और 'वित्तीय, रियल एस्टेट और पेशेवर सेवाओं' की वृद्धि सात फीसदी से ऊपर रहेगी। वहीं, दूसरी तरफ 'कृषि, वानिकी और मत्स्यपालन', 'खनन और उत्खनन', 'विनिर्माण' और 'निर्माण' क्षेत्रों की वृद्धि दर क्रमश: 2.1 फीसदी, 2.9 फीसदी, 4.6 फीसदी और 3.6 फीसदी रहने का अनुमान है।  

टॅग्स :भारतीय अर्थव्यवस्थाबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

पर्सनल फाइनेंसजीएसटी के चलते 2017 अर्थव्यवस्था के लिए काफी महत्वपूर्ण साल

भारतनए साल में सात फीसदी तक जा सकती है भारतीय अर्थव्यवस्था की दर-एसोचैम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर