अब यूपी के जेलों में बजेगा गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र, उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा- कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे

By अनिल शर्मा | Published: April 9, 2022 07:50 AM2022-04-09T07:50:07+5:302022-04-09T07:56:17+5:30

जेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा, ‘ कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे। इस पहल का लक्ष्य कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा करना है ताकि जब तक वे जेल से रिहा हों तब तक अच्छे लोग बन जायें।’

Gayatri Mantra and Mahamrityunjay Mantra will be played in up jails minister Dharamveer Prajapati | अब यूपी के जेलों में बजेगा गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र, उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा- कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे

अब यूपी के जेलों में बजेगा गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र, उत्तर प्रदेश के मंत्री ने कहा- कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे

Highlightsजेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा जेल में गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र बजेंगे ताकि कैदियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेजेल मंत्री ने कहा इसका लक्ष्य कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा करना है ताकि जब तक वे जेल से रिहा हों तब तक अच्छे लोग बन जायें

आगराः उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि कैदियों के बीच सकारात्मक सोच लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंगे। जेल एवं होमगार्ड राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने यहां सर्किट हाउस में कहा, ‘‘राज्य की जेलों में कैदियों, खासकर जिन्हें अपने अपराधों को लेकर पश्चाताप है, उनमें सकारात्मक बदलाव लाने के लिए जेलों में ‘गायत्री मंत्र’ और ‘ महामृत्युंजय मंत्र’ बजाये जायेंगे।’’

धर्मवीर प्रजापति ने कहा, ‘‘ कैदियों के लिए संतों के उपदेश होंगे। इस पहल का लक्ष्य कैदियों में सकारात्मक सोच पैदा करना है ताकि जब तक वे जेल से रिहा हों तब तक अच्छे लोग बन जायें।’’

गौरतलब है किउत्तर प्रदेश में 5 सेंट्रल जेल और 60 डिस्टिक जेल हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, आबादी के आधार पर देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की जेलों में अधिकतम क्षमता से 1.8 गुना अधिक कैदी बंद हैं। आरटीआई के जरिये अपर सांख्यिकीय अधिकारी/जन सूचना अधिकारी सैय्यद नसीम द्वारा संजय को मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश की जेलों में 60,805 कैदियों के रखने की व्यवस्था है, जबकि अभी बंद हैं 1,09,619 कैदी।

भाषा इनपुट के साथ

Web Title: Gayatri Mantra and Mahamrityunjay Mantra will be played in up jails minister Dharamveer Prajapati

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे