GATE 2022: अगले साल फरवरी में आयोजित किया जाएगा गेट परीक्षा, दो नए पेपर शामिल, जानिए समय सारिणी

By सतीश कुमार सिंह | Published: July 29, 2021 01:47 PM2021-07-29T13:47:27+5:302021-07-29T13:48:47+5:30

GATE 2022: उम्मीदवारों को दो नए विषय- जियोमेटिक इंजीनियरिंग और नेवल आर्किटेचर- उपलब्ध होंगे।

GATE 2022 in February two new subject papers added IIT Kharagpur MTech courses  | GATE 2022: अगले साल फरवरी में आयोजित किया जाएगा गेट परीक्षा, दो नए पेपर शामिल, जानिए समय सारिणी

IIT खड़गपुर ने कहा कि परीक्षा में दो और पेपर जोड़े गए हैं।

Highlightsगेट परीक्षा में विषयों की संख्या 29 हो जाएगी।5, 6, 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। गेट-2022 के लिए आईआईटी खड़गपुर आयोजक संस्थान है।

GATE 2022: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट), 2022 परीक्षा फरवरी में आयोजित किया जाएगा। IIT खड़गपुर ने कहा कि परीक्षा में दो और पेपर जोड़े गए हैं। आईआईटी खड़गपुर गेट 2022 का आयोजन करेगा। 5, 6, 12 और 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। 

संस्थान ने बताया कि ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट)-2022 पांच, छह, 12 और 13 फरवरी को होगी। गेट-2022 के लिए आईआईटी खड़गपुर आयोजक संस्थान है। संस्थान ने बताया कि अगले साल होने वाली परीक्षा में उम्मीदवारों को दो नए विषय- जियोमेटिक इंजीनियरिंग और नेवल आर्किटेचर- उपलब्ध होंगे। इसके साथ गेट परीक्षा में विषयों की संख्या 29 हो जाएगी।

आईआईटी-खड़गपुर के निदेशक वीके तिवारी ने कहा, "दो नए पेपर इन दो क्षेत्रों में हमारे स्नातकों को प्रत्यक्ष लाभ प्रदान करेंगे, खासकर जब देश को जहाज निर्माण उद्योगों और भू-सूचना विज्ञान में उन्नत क्षमताओं वाले मानव संसाधन की आवश्यकता होती है।" उन्होंने कहा, "इसके अलावा, गेट तेजी से ब्रांड वैल्यू हासिल कर रहा है और विदेशी विश्वविद्यालय भी अपने प्रवेश के लिए स्कोर का उपयोग कर रहे हैं।"

BDS और MPharm डिग्री रखने वालों को शामिल करने के लिए GATE 2022 के लिए पात्रता मानदंड का विस्तार किया गया है। इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट एक ऐसी परीक्षा है, जो मुख्य रूप से मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश और सार्वजनिक क्षेत्र में नौकरी के लिए इंजीनियरिंग और विज्ञान में विभिन्न स्नातक विषयों की व्यापक समझ का परीक्षण करती है।

Web Title: GATE 2022 in February two new subject papers added IIT Kharagpur MTech courses 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे