MP में लहसुन के दाम आसमान पर, खेतों की सीसीटीवी से निगरानी

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Published: February 23, 2024 02:54 PM2024-02-23T14:54:24+5:302024-02-23T14:56:15+5:30

मध्य प्रदेश में लहसुन के दाम आसमान छू रहे हैं। लहसुन की फसल का इंतजार कर रहे किसान अब निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे से नजर रखने के साथ बंदूकधारियों को भी तैनात कर रहे हैं।

Garlic prices skyrocket in MP, fields monitored through CCTV | MP में लहसुन के दाम आसमान पर, खेतों की सीसीटीवी से निगरानी

MP में लहसुन के दाम आसमान पर, खेतों की सीसीटीवी से निगरानी

Highlightsएमपी में लहसुन 370 पार,नही लग रहा दाल-सब्जी में लहसुन का तड़कालहसुन की खेती कर रहे किसानोंं को चोरी का डर,सीसीटीवी से हो रही निगरानी

एमपा में लहसुन की खेती पर 24 घंटे निगरानी

खेत में फसल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा की मदद वाला वाली ये तस्वीरें मध्य प्रदेश के उज्जैन के गांव मंगरोला की है....किसानों ने लहसुन की फसल की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं... खेतों के आसपास सीसीटीवी से 24 घंटे लहसुन की फसल पर नजर रखी जा रही हैं कुछ जगह पर किसानों ने बंदूकधारी भी तैनात कर दिए हैं और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह लहसुन के दामों का आसमान छूना है।

मंडी में लहसुन की कम आवक से बढ़े दाम 

भोपाल समेत प्रदेश के बड़े शहरों में लहसुन की आवक कम होने के कारण इसके दाम 300 से ₹400 प्रति किलो हो गए हैं। सबसे अच्छा लहसुन ₹400 किलो के दाम पर बिक रहा है। मध्य प्रदेश के बाहर बड़े शहरों में लहसुन के दाम 500 पार हो चुके हैं।

लहसुन खरीदने से बच रहे लोग 

मंडी में लहसुन अब बहुत कम दिखाई दे रहा है आलम यह की सब्जी बेचने वाली दुकानों ठेलों पर भी लहसुन नजर नहीं आ रहा। इसकी वजह लहसुन के महंगे होने पर खरीदने वालों की कमी होना भी है। लोग लहसुन के दाम सुनकर इसको खरीदने से बच रहे है। और हालात यह है कि किचन में लहसुन का तड़का लगना अब ना के बराबर हो गया है।

 मध्य प्रदेश में किसान लहसुन के बढ़ते दामों से खुश हैं और उन्हें उम्मीद है की फसल पकने के बाद उन्हें लहसुन का अच्छा दाम मिलेगा। लहसुन चोरी ना हो इसके लिए सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी हो रही हैं। खेतों में लगा लहसुन सूखने में 15 से 20 दिन का समय लगेगा और यही वजह है कि अब लहसुन पकने तक किसान खेतों की चौकसी में लगे हैं। कई खेतों में चौकीदार भी नियुक्त किए गए हैं तो कई जगह पर कुत्तों से रखवाली हो रही है। कुल मिलाकर लहसुन के शौकिन महंगे लहसुन के लिए जेब खाली करने से बचते हुए नजर आ रहे हैं।
 

Web Title: Garlic prices skyrocket in MP, fields monitored through CCTV

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे