Ganesh Chaturthi 2022: अब घर बैठे भी आप आसानी से पा सकते है लालबागचा राजा का प्रसाद, ऐसे करें आर्डर-जानें कीमत

By आजाद खान | Published: August 31, 2022 11:44 AM2022-08-31T11:44:23+5:302022-08-31T12:09:16+5:30

आपको बता दें कि अगर आप पेटीएम से प्रसाद को बुक करते है तो आप इसे देश-विदेश कही भी मंगा सकते है। लेकिन जो प्रसाद जियो मार्ट पर मिल रहा है, वे केवल मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे के रहने वाले लोग को ही मिल रहा है और यही लोग ही केवल यहां आर्डर कर सकते है।

Ganesh Chaturthi 2022 Now sitting home easily get mumbai Lalbaugcha Raja Prasad know order process price jio mart paytm | Ganesh Chaturthi 2022: अब घर बैठे भी आप आसानी से पा सकते है लालबागचा राजा का प्रसाद, ऐसे करें आर्डर-जानें कीमत

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsदेश या विदेश के किसी कोने से अब आप लालबागचा राजा का प्रसाद घर बैठे भी पा सकते है।इस सुविधा के लिए पेटीएम और जियो मार्ट ने आयोजकों से करार किया है। वहीं प्रसाद के रूप में आपोक घर बैठे लड्डू और ड्राई फ्रूट्स मिलेगा।

Ganesh Chaturthi 2022: मुंबई में गणेश चतुर्थी के मौके पर लालबागचा राजा का प्रसाद अब आप घर बैठे पा सकते है। जी हां, दो साल के गैप के बाद जहां इस साल गणेश चतुर्थी काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं इस मौके पर डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम और जियो मार्ट ने आयोजन समिति के साथ करार किया है। 

ऐसे में आप घर बैठे लालबागचा राजा का प्रसाद दो पैक में आर्डर कर सकते है। आपको बता दें कि लालबागचा राजा उत्सव 31 अगस्त से शुरू होकर 9 सितंबर तक चलेगा।

कितने में और कैसे मिलेगा प्रसाद 

आयोजकों ने बताया कि देश के किसी कोने से जो लोग सूखे मेवे का प्रसाद मंगवाना चाहते है, वे आर्डर कर सकते है और उन्हें दो से तीन दिन के अन्दर प्रसाद उनके पते पर मिल जाएगा। आयोजकों ने यह भी बताया कि पेटीएम के जरिए 400 रुपए कीमत वाले 250 ग्राम के प्रसाद को आर्डर किया जा सकता है। 

पेटीएम द्वारा यह आर्डर देश या विदेश के किसी कोने से किया जा सकता है और उन्हें यह प्रसाद जल्द से जल्द मिल भी जाएगा। 

जियो मार्ट पर भी मिलेगा प्रसाद

ऐसे में जो लोग मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे में रहते है वे लोग प्रसाद के दो लड्डू को आर्डर कर सकते है। उनके द्वारा किए गए आर्डर उनके घर पर मिल जाएगा। ऐसे में अगर कोई प्रसाद को लेने के लिए लालबागचा राजा के अधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहता है तो वह इस लिंक https://lalbaugcharaj.com/hi/online-prasad/ पर क्लिक कर वेबसाइट पर जा सकता है। 

कोविड के कारण दो साल बाद मनाया जा रहा है गणेश चतुर्थी 

आपको बता दें कि कोविड के कारण पिछले दो साल से सही से गणेश चतुर्थी नहीं मनाया जा रहा था। ऐसे में इस साल बहुत ही धूम-धाम से गणेश चतुर्थी को मनाया जा रहा है। वहीं अगर बात करें लालबागचा राजा के इतिहास का तो इसका इतिहास बहुत पुराना है। पुतलाबाई चॉल में स्थित लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की लोकप्रिय गणेश मूर्ति है। इसकी स्थापना 1934 में हुई थी।

ऐसे में जो लोग लालबागचा राजा का ऑनलाइन दर्शन करना चाहते है, वे लालबागचा राजा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जा सकते हैं। वहा आपको लालबागचा राजा दर्शन मिल जाएगा। 
 

Web Title: Ganesh Chaturthi 2022 Now sitting home easily get mumbai Lalbaugcha Raja Prasad know order process price jio mart paytm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे