लाइव न्यूज़ :

अगले महीने शुरू हो रहा गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल, जानें इसके बारे में सबकुछ

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 21, 2023 17:29 IST

गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल मध्य प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार की नई संभावनाएं पैदा करने के लिए शुरुआती 10 साल की पहल है।

Open in App
ठळक मुद्देयह पर्यावरण के अनुकूल शिल्प कौशल के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है।प्रकृति आधारित शिल्प के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

इंदौरः गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल, मध्य प्रदेश के मंदसौर में आने वाले पर्यटकों को एक अनूठा ग्लैंपिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का अनुभव देने के लिएं पांच दिवसीय फ्लोटिंग फेस्टिवल 1 फरवरी  से आयोजित किया जाएगा। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि यह अद्वितीय और अपनी तरह का पहला फ्लोटिंग फेस्टिवल है जिसमे लैंड, एयर और वाटर बेस्ड एडवेंचर एक्टिविटीज रहेगी। इसमें 5 दिवस 5 फरवरी तक महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। 

उसके बाद 3 माह तक पर्यटकों के लिए टेंट सिटी और 6 माह तक एडवेंचर एक्टिविटीज जारी रहेगी। पर्यटकों के रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे अधिक अवधि तक बढ़ाया जा सकेगा। गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल प्रकृति प्रेमियों और साहसी लोगों के लिए एक शानदार त्योहार है, जो उन्हें शहर की हलचल से दूर प्राकृतिक परिवेश में ले जाता है। फ्लोटिंग फेस्टिवल में फ्लोटिंग स्टेज, फ्लोटिंग मार्केट, बोट स्पा, बोट सफारी, लाइव संगीत और भी बहुत कुछ होगा। इसके अलावा, गांधीसागर जलाशय के पास कई रोमांचक साहसिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 

गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल वह जगह है जहां एडवेंचर के शौकीनों के साथ-साथ प्रकृति प्रेमियों को भी मां प्रकृति की गोद में ग्लेमिंग का अनुभव मिलता है। प्रत्येक लक्जरी टेंट को प्रीमियम सुविधाओं, मनोरम स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों, इंडोर स्पोर्ट्स सम्मेलन सुविधाओं के साथ आरामदायक प्रवास सुनिश्चित करने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है। प्रकृति आधारित शिल्प के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। 

यह पर्यावरण के अनुकूल शिल्प कौशल के बारे में जागरूकता और समझ को बढ़ावा देने का एक शानदार तरीका है। गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल मध्य प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने और रोजगार की नई संभावनाएं पैदा करने के लिए शुरुआती 10 साल की पहल है। इस परियोजना के साथ उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दोनों पर्यटकों को आकर्षित करना है, जिससे उन्हें मध्य प्रदेश के विभिन्न आकर्षण का अनुभव करने का मौका मिलेगा। राज्य के भीतर कई गंतव्यों की खोज की जा रही है, जिनमें सफल पर्यटन स्थलों के रूप में विकसित होने की क्षमता है और इस दिशा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।

टॅग्स :Madhya PradeshIndore
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां